,

पति संग घूमने गई इंजीनियर की रहस्यमयी मौत, मसूरी होटल में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम/मसूरी गुरुग्राम की आईटी कंपनी (Gurugram Software Engineer Died) में काम करने वाली 27 साल की युवती मसूरी-धनोल्टी रोड पर स्थित एक होमस्टे में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई है. मृतक युवती की पहचान पी राधा गायत्री के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक- गायत्री देर रात अपने पति सौम्य श्रीचरण के साथ…

पति संग घूमने गई इंजीनियर की रहस्यमयी मौत, मसूरी होटल में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम/मसूरी

गुरुग्राम की आईटी कंपनी (Gurugram Software Engineer Died) में काम करने वाली 27 साल की युवती मसूरी-धनोल्टी रोड पर स्थित एक होमस्टे में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई है. मृतक युवती की पहचान पी राधा गायत्री के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक- गायत्री देर रात अपने पति सौम्य श्रीचरण के साथ कियाना होमस्टे टिपरीधर पहुंची थी. बता दें कि युवती का पति भी पुणे में ही एक आईटी कंपनी में काम करता है। बता दें कि  सुबह पुलिस को होम स्टे में एक महिला के बेहोश होने की सूचना मिली. एम्बुलेंस को तुरंत मौके पर भेजा गया इसके बाद जांच करने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। 

 गुरुग्राम में IT कंपनी में काम करने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नग्न शव उत्तराखंड के मसूरी के होटल के कमरे में मिला। कमरे में खून के निशान, शराब की बोतलें और सेक्स पावर की दवाओं के रैपर मिले हैं।

27 साल की इंजीनियर पी. राधा गायत्री मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं। आठ महीने पहले उनकी शादी सौम्या श्रीचरण से हुई थी। वह पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करते हैं।

राधा अपने पति के साथ ऋषिकेश घूमने के बाद मसूरी पहुंची थीं। दोनों एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह पति की सूचना पर मसूरी पुलिस जब कमरे में पहुंची तो महिला का शव फर्श पर पड़ा था।

शुरुआती जांच में पता चला है कि ये दंपति 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आए थे और अगली रात लगभग 11.30 बजे होमस्टे के ब्लिस नाम के कमरे में चेक इन किया था. पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात को शराब पी थी और 3:30 बजे के करीब सो गए थे. जब वह सुबह उठा तो उसने अपनी बाथरूम के पास बेसुध पाया और उसकी नाक से खून बह रहा था. पुलिस को पति ने ये भी बताया कि दोनों की शादी 8 नवंबर 2025 को हुई थी और दोनों ही विशाखापत्तनम के निवासी हैं। 

वहीं पुलिस ने बयान दिया है कि मृतक का शव बिना कपड़ों के फर्श पर पड़ा मिला और चादर पर खून के धब्बे थे. कमरे से शराब की दो खाली बातलें और खाने-पीने की चीजें बरामद की गई हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने ये भी अनुरोध किया है कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा कैमरे की निगरानी में किया जाए. सीओ मनोज असवाल ने बताया कि गायत्री के माता-पिता को सूचना दे दी गई है और उनके मंगलवार शाम तक विशाखापत्तनम से आने की उम्मीद है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी। 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई गई. पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजते हुए डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के सास-ससुर मसूरी पहुंच गए, जबकि माता-पिता विशाखापट्टनम से देर रात तक पहुंचने की संभावना है. दोनों परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. पुलिस प्राकृतिक मृत्यु, स्वास्थ्य संबंधी कारणों समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

पुलिस को कमरे से खून के निशान मिले हैं. साथ ही दो खाली शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं. पुलिस का कहना है पोस्ट मॉर्टम के बिना अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है परिवार की ओर से भी कोई शिकायत नहीं दी गई। 

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया गया है। 

मृतका गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं, जबकि उनके पति पुणे में आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं. घटना की सूचना दोनों परिवारों को दे दी गई है. पुलिस होटल स्टाफ और पति से पूछताछ कर रही है तथा सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है। 

पहले सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा घटनाक्रम…

    नवविवाहित दंपती मसूरी घूमने आए थे : मसूरी पुलिस के अनुसार दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने निकले थे। ऋषिकेश में समय बिताने के बाद 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरे थे। 15 जून की अल सुबह राधा गायत्री अपने रूम में मृत पड़ी मिली। पति जब उठा तो उसने उसने होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।

    सुबह पत्नी मृत अवस्था में मिली : पति सौम्या श्रीचरण ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे दोनों सो गए थे। सोमवार सुबह जब वह जागा तो पत्नी फर्श पर बेसुध पड़ी मिली। उसकी नाक से खून निकल रहा था और यूरिन भी निकला हुआ था। बेडशीट पर भी खून फैला हुआ था। यह देखकर वह घबरा गया और होटल प्रबंधन को बुला लगाया।

    पुलिस ने साक्ष्य और नमूने कलेक्ट किए : मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। साथ ही आवश्यक साक्ष्य और नमूने कब्जे में लिए गए।

    कमरे से मिली शराब की बोतलें: पुलिस जांच में महिला कमरे के फर्श पर नग्न अवस्था में मिली। बेड की चादर पर रक्त फैला हुआ था और कमरे से दो खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं। कमरे में अन्य खाने-पीने का सामान भी रखा था। पति ने भी दोनों के रात में शराब पीने की बात बताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    पति ने कबूला- सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा खाई: सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया है कि 14 जून की रात को इंजीनियर दंपती ने शराब पीने के बाद सेक्स पावर बढ़ाने की दवा भी ली थी। पति ने माना कि रात के समय दोनों ने मिलकर दो बोतल शराब पी थी। उसके बाद सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाई थी। इसके बाद देर रात करीब 3:30 बजे दोनों सोने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली, तो कमरे का नजारा देखकर होश उड़ गए।

अब जानिए पुलिस की इस केस में क्या कर रही..

    होमस्टे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे: सीओ मसूरी जगदीश पंत के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पति ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2025 में हुई थी। वह पुणे में और गायत्री गुरुग्राम में जॉब करती थी। शादी के बाद वे पहली बार घूमने के लिए आए थे। दोनों ने रात को साथ में शराब ली थी। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है और होमस्टे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    मौत की वजह के लिए पोस्टमॉर्टम करवा रही : सीओ मसूरी का कहना है पोस्टमॉर्टम के बिना अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports