बिहार में सरकारी नौकरियों पर बड़ा फैसला: स्टेनोग्राफर भर्ती में उम्र सीमा 21 से घटाकर 18 साल

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की बैठक में सरकारी भर्तियों पर कई अहम फैसले लिए हैं। जिससे युवाओं की सरकारी नौकरी की राह आसान होगी। स्टेनोग्राफर भर्ती में आवेदन करने की आयुसीमा घटा दी गई है। अब स्टेनोग्राफर सीधी भर्ती के लिए…

बिहार में सरकारी नौकरियों पर बड़ा फैसला: स्टेनोग्राफर भर्ती में उम्र सीमा 21 से घटाकर 18 साल

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की बैठक में सरकारी भर्तियों पर कई अहम फैसले लिए हैं। जिससे युवाओं की सरकारी नौकरी की राह आसान होगी। स्टेनोग्राफर भर्ती में आवेदन करने की आयुसीमा घटा दी गई है। अब स्टेनोग्राफर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र की योग्यता 21 से कम करके 18 कर दी गई है। जिससे कम उम्र के युवा भी इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा सीएम ने अन्य भर्तियों में भी लिए गए जरूरी निर्णयों के बारे में बताया।

दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य मंत्रीमंडल के साथ बैठक की। इस कैबिनेट मीटिंग में कई प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। सरकारी भर्तियों में भी युवा जिन बदलावों की पिछले कई समय से मांग कर रहे थे, उनको देखते हुए जरूरी परिवर्तन स्वीकृत किए गए। इनमें 5 प्रमुख और बड़े फैसलों के बारे में आपको यहां बताया जा रहा है।

भर्तियों पर CM सम्राट चौधरी के 5 बड़े फैसले
मंत्रिमंडल की इस बैठक में स्टेनोग्राफर, रिसर्च असिस्टेंट, खिलाड़ियों की भर्ती समेत ये जरूरी निर्णय लिए गए हैं।

  • स्टेनोग्राफर एज लिमिट- नागरिक सुरक्षा विभाग में स्टेनोग्राफर भर्ती में आवेदन के लिए पहले न्यूनतम उम्र 21 वर्ष थी, जिसे अब कम करके 18 वर्ष कर दिया गया है। अब इस फैसले से कम उम्र के कैंडिडेट्स जो स्कूल से निकलकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनको भी नौकरी का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस भर्ती में नियुक्ति के लिए प्रोबेशन पीरियड को भी 2 साल से घटाकर 1 साल कर दिया गया है।
  • लिपिकीय (क्लर्क) नियमावली- जल संसाधन, पथ निर्माण, भवन निर्माण, ग्रामीण कार्य,लोक स्वास्थ्य इंजीनियर, नगर विकास और आवास समेत अलग-अलग विभागों में क्लर्क के पदों पर सेवा शर्तों, कार्य और नियुक्ति के लिए मियमावली बनाई जाएगी। इसकी भी स्वीकृति दी गई है।
  • रिसर्च असिस्टेंट भर्ती में इंटरव्यू खत्म- रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर 100 नंबर का इंटरव्यू लिया जाता था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा इस भर्ती को करवाने वाला आयोग भी बदला जाएगा। इसका आयोजन बिहार तकनीकी सेवा आयोग के द्वारा किया जाएगा। योग्यता और परीक्षा के सब्जेक्ट में भी बदलाव होगा।
  • पटना हाई कोर्ट में नया पद- पटना हाई कोर्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर सेल में एक नए पद का सृजन किया जाएगा। इसमें अब विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) के पद भी नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए नई भर्ती निकाली जाएगी।
  • खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को भी नौकरी के नए मौके मिलेंगे। उन्हें सरकारी नौकरी के लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी दी जाएगी।
  • इनके अलावा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार लोक सेवाओं में अधिकार संसोधन, बिहार उच्च न्याय सेवा (संसोधन) नियमावली, 2026 को भी स्वीकृति दे दी है। अब इन फैसलों से बिहार के युवाओं को नई भर्तियों में शामिल में मौका मिलेगा। आने वाले समय में इन भर्तियों की प्रक्रिया में इन सभी बातों को अमल में लाया जाएगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports