ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, दिल्ली कैपिटल्स में वापसी से पहले लिखा भावुक संदेश

 नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए एक छोटा लेकिन भावुक विदाई संदेश साझा किया है। पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर LSG की फेयरवेल पोस्ट को रीशेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्द लिखे – Thank You Team. इसी के साथ लखनऊ फ्रेंचाइजी…

ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, दिल्ली कैपिटल्स में वापसी से पहले लिखा भावुक संदेश

 नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए एक छोटा लेकिन भावुक विदाई संदेश साझा किया है। पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर LSG की फेयरवेल पोस्ट को रीशेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्द लिखे – Thank You Team. इसी के साथ लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ उनका दो साल का सफर औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। 

पंत की यह प्रतिक्रिया उस हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद आई है, जिसके तहत वह दिल्ली कैपिटल्स में लौट रहे हैं. इस डील में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने हैं। 

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर अपने साथ जोड़ा था. उस समय वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि पंत की कप्तानी में टीम खिताब की मजबूत दावेदार बनेगी, लेकिन मैदान पर तस्वीर अलग नजर आई। 

पंत की अगुआई में LSG का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. IPL 2025 में टीम ने 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ सातवें स्थान पर अभियान खत्म किया. इसके बाद IPL 2026 सीजन और भी निराशाजनक रहा, जहां लखनऊ 10 टीमों की पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रही. टीम ने 14 मुकाबलों में सिर्फ चार जीत दर्ज कीं। 

बल्लेबाजी में भी पंत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दोहरा सके. IPL 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 269 रन बनाए. वहीं IPL 2026 में उनके बल्ले से 312 रन निकले, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल रहा। 

अब पंत एक बार फिर उस टीम में लौट रहे हैं, जहां से उन्होंने IPL में अपनी पहचान बनाई थी. इस ट्रेड के तहत उनकी सैलरी में भी बड़ी कटौती हुई है. लखनऊ में 27 करोड़ रुपये पाने वाले पंत अब 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनेंगे। 

दिल्ली कैपिटल्स के साथ पंत का रिश्ता काफी पुराना रहा है. उन्होंने 2016 से 2024 के बीच फ्रेंचाइजी के लिए 111 मैच खेले थे. इसके अलावा 2021 से 2024 तक टीम की कप्तानी भी संभाली और 43 मुकाबलों में दिल्ली की अगुआई की। 

दूसरी ओर, इस बड़े ट्रेड के तहत बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं. कुलदीप अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की सैलरी पर ही नई फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। 

ऋषभ पंत की घर वापसी और कुलदीप यादव के लखनऊ जाने से IPL 2027 से पहले दोनों फ्रेंचाइजियों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या दिल्ली में लौटकर पंत एक बार फिर अपने पुराने रंग में नजर आते हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed