,

ऑपरेशन के बीच युवक की मौत, हिसार के 4 डॉक्टरों पर लापरवाही का मामला दर्ज

बरवाला/हिसार. कस्बे के डा. अनंतराम जनता अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण आपरेशन के दौरान युवक नवदीप (31) की मौत हो गई। पता चलने पर स्वजन ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर शव लेने से इन्कार कर दिया। सूचना मिलने पर बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक स्वजन को समझाते…

ऑपरेशन के बीच युवक की मौत, हिसार के 4 डॉक्टरों पर लापरवाही का मामला दर्ज

बरवाला/हिसार.

कस्बे के डा. अनंतराम जनता अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण आपरेशन के दौरान युवक नवदीप (31) की मौत हो गई। पता चलने पर स्वजन ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर शव लेने से इन्कार कर दिया।

सूचना मिलने पर बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक स्वजन को समझाते रहे। मृतक के स्वजन लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने अस्पताल के चार चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज किया। स्वजन ने उसके बाद शव उठाया। जानकारी के अनुसार गांव भैणी बादशाहपुर निवासी सुरेश चंद्र के बेटे नवदीप को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। नवदीप मुनीम का काम करता था। दर्द के चलते स्वजन उसे 29 जून को बरवाला के डॉ. अनंतराम जनता अस्पताल में लेकर आए। आरोप है कि चिकित्सक अनंतराम ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनके पास अनुभवी चिकित्सकों की पूरी टीम है।

दूरबीन विधि से बेहतर उपचार करने का दावा किया
उन्होंने दूरबीन विधि से बेहतर उपचार करने का दावा किया और कहा कि आपरेशन के महज दो घंटे बाद मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी। पूरे उपचार के लिए 20 हजार लगेंगे। स्वजन ने नवदीप को 30 जून की सुबह 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया और रुपये जमा करवा दिए। शाम करीब साढ़े चार बजे नवदीप को आपरेशन थियेटर में ले जाया गया। ऑपरेशन टीम में डा. अनंत राम, डा. प्रवीण कुमार गोयल, डा. अभिषेक ढांडा और शिव कुमार कौशिक शामिल थे। स्वजन का आरोप है कि शाम करीब सात बजे चिकित्सकों ने उनसे अचानक दो यूनिट खून लाने को कहा। उन्हें तुरंत ब्लड सेंटर से खून लाकर दे दिया। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने दोबारा दो यूनिट खून और फिर चार यूनिट प्लाज्मा मंगवाया। रात करीब 12 बजे चिकित्सकों ने फिर से दो यूनिट खून लाने को कहा, लेकिन जब स्वजन खून लेने जाने लगे, तो चिकित्सकों ने उन्हें रोक दिया।

चिकित्सकों से क्या पूछा?
जब चिकित्सकों से पूछा कि इतना खून क्यों लग रहा है और क्या कोई दिक्कत है, तो चिकित्सकों ने कहा कि सुबह तक बिल्कुल ठीक हो जाएगा, अभी बेहोशी की हालत में है। बुधवार तड़के ढाई बजे स्वजन को नवदीप की मौत का पता चला। जब पिता ने नवदीप के शव को देखा, तो सामने आया कि चिकित्सकों ने दूरबीन से उपचार करने की बात कहकर उसके पेट के दाहिनी तरफ बड़ा आपरेशन किया हुआ था। नवदीप की मौत के बाद स्वजन ने हंगामा कर दिया। मृतक के पिता सुरेश चंद ने आरोप लगाया है कि चिकित्सकों और लैब स्टाफ की लापरवाही के कारण ही उनके बेटे की जान गई है। उन्होंने पुलिस से चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और चिकित्सकों के एक विशेष बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। बाद में पुलिस ने जब चिकित्सकों पर केस दर्ज किया तो स्वजन शव का पोस्टमार्टम करवाने पर राजी हुए।

पीत की थैली में कई थी पथरियां
डॉ. अनंतराम बरवाला ने कहा कि नवदीप के पेट में पीत की थैली में कई पथरी थी। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसका आपरेशन शुरू किया। आपरेशन के दौरान पता चला कि पीत की थैली के पास काफी पस थी। जिस दूर करना था। पस को अलग करने का काम किया गया। इस दौरान काफी खून बहने लगा। युवक को कई यूनिट ब्लड चढ़ाई गई। हमें दुख है कि हम मरीज की जान को नहीं बचा पाए। बरवाला थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने कहा कि अस्पताल में आपरेशन के बाद युवक की मौत के मामले में जांच जारी है। स्वजन के बयान पर डा. अनंतराम बरवाला समेत अन्य चिकिस्तकों पर केस दर्ज किया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports