ओटीटी और थिएटर पर 8 नई रिलीज: वीकेंड में क्या देखें और क्या छोड़ें की पूरी लिस्ट

ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज को हर हफ्ते ही रिलीज किया जाता है. वहीं, हर शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्मों की भी भरमार रहती है. ऐसे में कई बार दर्शक कंफ्यूज हो जाते हैं कि वो क्या देखें और क्या छोड़ें. कई बार तो इसी कंफ्यूजन में गलत चुनाव हो जाता…

ओटीटी और थिएटर पर 8 नई रिलीज: वीकेंड में क्या देखें और क्या छोड़ें की पूरी लिस्ट

ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज को हर हफ्ते ही रिलीज किया जाता है. वहीं, हर शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्मों की भी भरमार रहती है. ऐसे में कई बार दर्शक कंफ्यूज हो जाते हैं कि वो क्या देखें और क्या छोड़ें. कई बार तो इसी कंफ्यूजन में गलत चुनाव हो जाता है, जिसकी वजह से पछताना भी पड़ता है. ऐसे में इस शुक्रवार को भी ओटीटी से थिएटर तक 8 फिल्में रिलीज हुई हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं क्या देख सकते हैं और क्या स्किप कर सकते हैं. देखिए लिस्ट…

बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और ये आते ही छा गई है. फिल्म को दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स ने भी शानदार रिव्यू दिया है. ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को एबीपी की ओर से भी 5 में से 4 रेटिंग दी गई है. ऐसे में अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो आप इसे थिएटर में जाकर देख सकते हैं. इसमें हुमा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. इसमें हुमा कुरैशी के साथ ही सीमा पाहवा, चंकी पांडे, सिकंदर खेर, रचित सिंह और विद्या मालवाड़े जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.  

प्रीतम एंड पेड्रो
इस लिस्ट में ओटीटी पर रिलीज हुई सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का नाम भी शामिल है. इसका निर्माण राजकुमार हिरानी ने किया है और इसके जरिए डायरेक्टर ने ओटीटी पर डेब्यू किया है. इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. ये साइबर क्राइम कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसमें वीर, अरशद वारसी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. इसे सोशल मीडिया से लेकर क्रिटिक्स का बेहतरीन रिस्पांस मिला है. वहीं, एबीपी की ओर से भी इसे 5 में से 3.5 रेटिंग दी गई है. ऐसे में अगर आप मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों और सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए इस वीकेंड अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है.

मॉलीवुड टाइम्स
इसके साथ ही अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं किसी कॉमेडी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए इस वीकेंड 'मालीवुड टाइम्स' भी अच्छा ऑप्शन हो सकती है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. ये एक छोटे बजट की फिल्म है, जिसमें एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाया गया है, जो हॉरर फिल्मों का मलयालम का सबसे बड़ा डायरेक्टर बनने का सपना देखता है.

नागाबंधम
इस लिस्ट में एक्शन एडवेंचर मिस्ट्री ड्रामा फिल्म 'नागाबंधम' का नाम भी शामिल है. इस फिल्म को भी दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसकी कहानी भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और रहस्यमयी नागाबंधम पर आधारित है, जिसमें पुरानी परंपराओं और अध्यात्म को दिखाया गया है. ये काफी सस्पेंसफुल मूवी है. एक्स पर भी पब्लिक की ओर से इसे 5 में से 3 रेटिंग दी गई है तो आप इसे भी इस वीकेंड अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. 

अल्फा
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' को 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर जिस तरह से हाईप था वैसा इसे रिस्पांस नहीं मिल पाया है. एबीपी की ओर से भी इसे 5 में से 1.5 रेटिंग दी गई है. इसकी कहानी, एक्शन और एक्टिंग को इसकी काफी कमजोर कड़ी बताया जा रहा है. हालांकि, बॉबी देओल ने एक बार फिर से लाइनलाइट चुरा ली है. उनकी लोग तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप बॉबी के फैन हैं तो देख सकते हैं बाकी स्किप करना चाहें तो वो भी कर सकते हैं.

मुथासी
मिस्ट्री और सस्पेंस फिल्मों और सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो जी5 पर साउथ की फिल्म 'मुथासी' को भी रिलीज किया गया है. इसमें केरल और कर्नाटक सीमा पर बसे एक सुनसान गांव की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें लीला अपने बेटे साथ रहती हैं. बेटे के रोल में श्रीकुट्टन हैं, जिसका किरदार फिल्म में काफी ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं. हालांकि, फिल्म को लेकर खास बज नहीं है और ना ही लोगों का रिस्पांस. ऐसे में अगर आप चाहें तो इसे स्किप कर सकते हैं. 

करक्कम
धनुष और ख्वाजा की फिल्म 'करक्कम' को सोनी लिव पर रिलीज किया गया है. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. फिल्म को लेकर खास बज नहीं है और ना ही कोई खास लोगों के रिएक्शन्स. इसमें दो लापरवाह दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है. इसका निर्देशन सुभाष ललिता सुब्रह्मण्यम ने किया है. अगर आप हॉरर कॉमेडी देखना पसंद करते हैं तो देख सकते हैं वरना स्किप भी कर सकते हैं.

साइलो सीजन 3
सीरीज साइलो सीजन 3 को एप्पल टीवी प्लस पर रिलीज किया गया है. ये एक साइंस फिक्शन सीरीज है. ये हॉलीवुड की सीरीज है. इसका निर्देशन माइकल डिनर, एरिक एवेलिनो और एम्बर टेम्पलमोर ने किया है. वहीं, एक्टर रेबेका फर्गुसन लीड रोल में हैं. अगर आप हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद करते हैं और ऊपर से साइंस फिक्शन तो आप इसे देख सकते हैं वरना इसे भी स्किप कर सकते हैं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports