‘पुश-अप मैन’ रोहताश चौधरी ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

नई दिल्ली  आमतौर पर एक इंसान के लिए कुछ पुश-अप लगाना ही काफी मुश्किल होता है और बात जब अपने ऊपर वजन रखकर ये काम करने की हो तो हालत खराब होना तय है, लेकिन भारत के 41 साल के रोहताश चौधरी के लिए ये मुश्किल काम नहीं है। भारत के 'पुश-अप मैन' के तौर…

‘पुश-अप मैन’ रोहताश चौधरी ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

नई दिल्ली
 आमतौर पर एक इंसान के लिए कुछ पुश-अप लगाना ही काफी मुश्किल होता है और बात जब अपने ऊपर वजन रखकर ये काम करने की हो तो हालत खराब होना तय है, लेकिन भारत के 41 साल के रोहताश चौधरी के लिए ये मुश्किल काम नहीं है। भारत के 'पुश-अप मैन' के तौर पर मशहूर रोहताश ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में लिखवाया है।

उन्होंने एक घंटे में अपने ऊपर 27.21 किलोग्राम का वजन रख 847 पुश-अप करते हुए ये काम किया। चौधरी ने ये काम दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया। इसी के साथ उन्होंने साल 2023 में सीरिया के सामी जोमाह हसन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया।

खेल मंत्री ने सराहा
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें चौधरी को अपनी पीठ पर भारी वजन लाद पुश-अप करते हुए दिखाए देते हैं। इस दौरान गिनीज बुक के अधिकारी वहां मौजूद रहते हैं। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने चौधरी को रिकॉर्ड बनाते हुए देखा और अपने हाथों से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट थमाया।

चौधरी ने इस पर कहा, "रिकॉर्ड सिर्फ तोड़ने के लिए नहीं होते। ये हमें बताते हैं कि मानव के पास असीमित क्षमताएं हैं। अगर आप अपने आप में विश्वास रखेंगे और निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।"

दो साल तक बिस्तर पर बिताए दिन
चौधरी की उस उपलब्धि को खास एक बात बनाती है। वो ये है कि दो साल तक चौधरी अपना शरीर तक नहीं हिला पा रहे थे। उनका एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था जिसके चलते उनको गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, चौधरी ने हार नहीं मानी और दमदारा वापसी करते हुए रिकॉर्ड बना दिया। चौधरी फिट इंडिया मूवमेंट के एम्बेसडर भी हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports