,

नियमितीकरण, समय पर वेतन, सुरक्षा उपकरण और ठेका प्रथा समाप्त करने सहित कई मांगों पर बनी रणनीति

उमरिया मध्य प्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 25 जुलाई को उमरिया स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं तथा शासन से मिलने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय महतेल, प्रदेश…

नियमितीकरण, समय पर वेतन, सुरक्षा उपकरण और ठेका प्रथा समाप्त करने सहित कई मांगों पर बनी रणनीति

उमरिया

मध्य प्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 25 जुलाई को उमरिया स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं तथा शासन से मिलने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय महतेल, प्रदेश मंत्री शारदा खुदीशा, उमरिया जिला अध्यक्ष जग्गू चौहथा, संभागीय अध्यक्ष रोहित हथगेन, जिला महामंत्री राजा खुदीशा सहित जिले की सभी नगर पालिका एवं नगर परिषदों से संगठन के पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष उमेश महतेल, दौलत केनर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि जिले के अनेक दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों का अब तक विनियमितीकरण नहीं किया गया है। वहीं विनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण भी लंबित है। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों एवं अन्य सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना, सुरक्षा उपकरणों एवं आवश्यक सुविधाओं का अभाव, तथा ठेका प्रथा जैसी समस्याओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलनात्मक रणनीति तैयार की गई है। निर्णय लिया गया कि इसी सप्ताह उमरिया के गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक सभा एवं रैली निकाली जाएगी। रैली के पश्चात संगठन की ओर से विभिन्न मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।

बैठक के अंत में संगठन द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। संगठन ने विश्वास जताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports