,

खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला: हरियाणा में ट्रायल नियम होंगे सख्त, बनेगा स्पोर्ट्स साइंस आयोग

चंडीगढ़. हरियाणा ओलिंपिक संघ ने खिलाड़ियों के चयन से लेकर खेल प्रशासन तक पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। पंचकूला स्थित ओलिंपिक भवन में अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई वार्षिक आम सभा में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए चयन…

खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला: हरियाणा में ट्रायल नियम होंगे सख्त, बनेगा स्पोर्ट्स साइंस आयोग

चंडीगढ़.

हरियाणा ओलिंपिक संघ ने खिलाड़ियों के चयन से लेकर खेल प्रशासन तक पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। पंचकूला स्थित ओलिंपिक भवन में अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई वार्षिक आम सभा में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए चयन ट्रायल निर्धारित मानकों के तहत कराए जाएंगे।

खिलाड़ियों के दस्तावेज पंजीकरण के समय ही सत्यापित होंगे और ट्रायल यथासंभव विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही इन्हें प्रतियोगिताओं से करीब 20 से 25 दिन पहले पूरा कराया जाएगा। बैठक में 28वें हरियाणा राज्य खेलों की तैयारियां शुरू करने को मंजूरी देते हुए प्रस्तावित खेल विधाओं, संभावित स्थलों, आयोजन कैलेंडर, संचालन व्यवस्था और बजट पर चर्चा की गई। इन तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया। खेल प्रशासन को अधिक जवाबदेह और व्यवस्थित बनाने के लिए एथलीट आयोग, एथिक्स आयोग, महिला खेल आयोग, मेडिकल एवं स्पोर्ट्स साइंस आयोग, विधिक मामलों की समिति, वित्त समिति और विपणन समिति के गठन का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा संबद्ध राज्य खेल संघों की सदस्यता, नए खेल संघों की मान्यता, अनुपालन की समीक्षा और आवश्यक कार्यवाही के अधिकार कार्यकारिणी को सौंपे गए। सभी संबद्ध संघों को अपने अद्यतन पदाधिकारियों की सूची नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में 27वें हरियाणा राज्य खेलों (प्रथम चरण) के सफल आयोजन की समीक्षा करते हुए खिलाड़ियों की भागीदारी, मेरिट प्रमाण-पत्रों के वितरण और राज्य खेलों को हरियाणा खेल ग्रेडेशन नीति में शामिल किए जाने का स्वागत किया गया। आयोजन पर हुए व्यय, वार्षिक लेखे और आडिट रिपोर्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। साथ ही 27वें राज्य खेलों की काफी टेबल बुक और पोस्ट गेम्स रिपोर्ट प्रकाशित कर उसकी पहली प्रति मुख्यमंत्री को भेंट करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान ओलिंपिक संघ के राज्य महासचिव एवं विकास व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने हरियाणा ओलिंपिक संघ की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल ने कहा कि इससे खिलाड़ियों, खेल संघों और आमजन को प्रतियोगिताओं, अधिसूचनाओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होगी। बैठक में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के विस्तार तथा जिला विकास योजना (डी-प्लान) से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports