हरियाणा आईटीआई दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, उम्मीदवार तुरंत करें अपना रिजल्ट चेक

 नई दिल्ली  कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय, हरियाणा की ओर से आईटीआई की विभिन्न ट्रेड्स में एडमिशन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके…

हरियाणा आईटीआई दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, उम्मीदवार तुरंत करें अपना रिजल्ट चेक

 नई दिल्ली
 कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय, हरियाणा की ओर से आईटीआई की विभिन्न ट्रेड्स में एडमिशन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

ये डिटेल करनी होगी दर्ज
छात्रों को Haryana ITI 2nd Merit List 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी एवं नाम दर्ज करना होगा। छात्र ऑनलाइन ही मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। पर्सनल रूप से किसी को भी जानकारी नहीं दी जाएगी।

इन स्टेप्स से मेरिट लिस्ट करें डाउनलोड
हरियाणा आईटीआई 2nd मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाएं।
    होम पेज पर Know Your Result पर क्लिक करें।
    अब रजिस्ट्रेशन आईडी एवं कैंडिडेट नाम दर्ज करके Go बटन पर क्लिक करें।
    इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं।

तय तिथियों में लेना होगा प्रवेश
जिन छात्रों को राउंड 2 में सीट अलॉट हुई है उनको अब तय तिथियों में आवंटित संस्थान में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। रिपोर्ट न करने पर आपका प्रवेश रद कर दिया जायेगा।

385 संस्थानों में 80+ ट्रेड्स के लिए हो रहे एडमिशन
ऑफिशियल पोर्टल पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस वर्ष 199 सरकारी व 186 निजी आईटीआई संस्थानों में कुल 80+ ट्रेड्स पर एडमिशन हो रहे हैं। एडमिशन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र 0172- 2996321/ 2997265 पर संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट itiharyana.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports