,

अपराध नियंत्रण के लिए बिहार में नई पुलिस व्यवस्था, आईजी संभालेंगे जोन

पटना  बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस के कामकाज को प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर दोबारा जोन (प्रक्षेत्र) और रेंज (क्षेत्र) की व्यवस्था लागू की गई है। पूरे बिहार में चार पुलिस जोन बनाए गए हैं, जहां आईजी रैंक के अधिकारी की तैनात होगी। वहीं रेंज की कमान डीआईजी को…

अपराध नियंत्रण के लिए बिहार में नई पुलिस व्यवस्था, आईजी संभालेंगे जोन

पटना 
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस के कामकाज को प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर दोबारा जोन (प्रक्षेत्र) और रेंज (क्षेत्र) की व्यवस्था लागू की गई है। पूरे बिहार में चार पुलिस जोन बनाए गए हैं, जहां आईजी रैंक के अधिकारी की तैनात होगी। वहीं रेंज की कमान डीआईजी को सौंपी जाएगी। गृह विभाग ने इससे संबंधित संकल्प जारी कर दिया है

सभी जोन में तीन-तीन रेंज होंगे
गृह विभाग द्वारा जारी संकल्प के मुताबिक पूरे बिहार को चार पुलिस जोन में बांटा गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में पुलिस जोन होगा। इनके अधीन 3-3 रेंज रहेंगे। पटना जोन में केन्द्रीय क्षेत्र पटना (पटना व नालंदा), मगध रेंज (गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद व अरवल) और शाहाबाद रेंज (बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर) को शामिल किया गया है।

वहीं मुजफ्फरपुर जोन में तिरहुत (मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी), चंपारण (पूर्वी व पं. चंपारण, बगहा) और सारण रेंज (सारण, सीवान, गोपालगंज) आएंगे। इसके अलावा दरभंगा जोन के अधीन मिथिला (दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर), कोशी (सहरसा, सुपौल, मधेपुरा)

और पूर्णिया रेंज (पूर्णिया, किशनगंज, किटहार, अरिरया) शामिल होगा। जबकि भागलपुर जोन के अधीन पूर्वी क्षेत्र (भागलपुर, बांका, नवगछिया) मुंगेर (मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय) और बेगूसराय रेंज (बेगूसराय, खगड़िया) शामिल किए गए हैं।

बदले जाएंगे कई अधिकारी
साल साल पहले पुलिस जोन की व्यवस्था को खत्म करते हुए बिहार के सभी जिलों को 12 रेंज (रेल पुलिस को छोड़कर) में बांटा गया था। इससे संबंधित आदेश 13 अगस्त 2019 को जारी किया गया था। लेकिन इस वर्षों में इसका कोई फायदा नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सरकार को इसमें बदलाव कर दोबारा पुरानी व्यवस्था को लागू करने का प्रस्ताव भेजा था। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जोन और रेंज पुलिसिंग की व्यवस्था को दोबारा लागू करने का संकल्प जारी कर दिया है।

मौजूद व्यवस्था में रेल पुलिस को छोड़कर जो बारह रेंज हैं उसमें कई में आईजी रैंक के अफसर तैनात हैं। अब रेंज में डीआईजी रैंक के ही अफसर रहेंगे जबकि रेंज की कमान आईजी को सौंपी जाएगी। ऐसे में जल्द ही अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल तय है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed