,

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल 40 किलोलीटर जलागार और 150 घरेलू नल कनेक्शनों से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत रायपुर  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत  खैरागढ़ जिले के विकासखंड छुईखदान की ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित ग्राम बिड़ौरी…

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिड़ौरी की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

40 किलोलीटर जलागार और 150 घरेलू नल कनेक्शनों से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

रायपुर 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत  खैरागढ़ जिले के विकासखंड छुईखदान की ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित ग्राम बिड़ौरी में हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए कार्य ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब गांव के प्रत्येक परिवार को घर बैठे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है।

ग्राम बिड़ौरी में 40 किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कर व्यापक पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया गया है। इसके माध्यम से गांव की 638 जनसंख्या वाले 150 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। नियमित जलापूर्ति से ग्रामीणों को अब स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सहजता से उपलब्ध हो रहा है।

योजना लागू होने से पहले महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन पेयजल के लिए दूरस्थ स्रोतों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। अब घर-घर नल से पानी मिलने से महिलाओं को राहत मिली है, बच्चों को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए अधिक समय मिल रहा है तथा परिवारों की दैनिक दिनचर्या पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक हो गई है।

स्वच्छ पेयजल की नियमित उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जलजनित बीमारियों की आशंका में कमी आई है और स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है। इससे गांव के लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा पेयजल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से योजना के संचालन एवं संधारण को भी सुदृढ़ बनाया गया है, जिससे इसकी निरंतरता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो रही है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीणों से जल का सदुपयोग करने, अनावश्यक जल अपव्यय रोकने तथा जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। विभाग का मानना है कि जनसहभागिता से ही जल जीवन मिशन के उद्देश्य दीर्घकाल तक सफलतापूर्वक पूरे किए जा सकते हैं।

ग्राम बिड़ौरी की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता मिलकर ग्रामीण जीवन में व्यापक एवं स्थायी परिवर्तन ला सकते हैं। जल जीवन मिशन गांव में केवल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेहतर स्वास्थ्य, समय की बचत, महिलाओं के सशक्तिकरण और जीवन की गुणवत्ता में सुधार का सशक्त माध्यम बन गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed