दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं गंदगी और बीमारियों की परेशानी

दिवाली पर घर को सजाने-संवारने के लिए हम खूब खरीदारी करते हैं. कहीं नए दीये आते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी झालर, फूल और सजावटी सामान से घर को सजाया जाता है. त्योहार के दौरान घर की रौनक देखते ही बनती है, लेकिन दिवाली खत्म होने के बाद भी कई बार ये चीजें घर में पड़ी…

दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं गंदगी और बीमारियों की परेशानी

दिवाली पर घर को सजाने-संवारने के लिए हम खूब खरीदारी करते हैं. कहीं नए दीये आते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी झालर, फूल और सजावटी सामान से घर को सजाया जाता है. त्योहार के दौरान घर की रौनक देखते ही बनती है, लेकिन दिवाली खत्म होने के बाद भी कई बार ये चीजें घर में पड़ी रहती हैं.

कुछ सामान तो हम यह सोचकर नहीं हटाते कि अगले साल काम आएगा, जबकि कुछ चीजें खराब होने के बावजूद घर में रखी रह जाती हैं. ऐसे में दिवाली के बाद घर की सफाई करते समय इन 5 चीजों को जरूर हटा देना चाहिए. 

टूटे या चटके हुए दीये
दिवाली पर मिट्टी के दीयों का खूब इस्तेमाल होता है. पूजा और सजावट के बाद कई दीये टूट जाते हैं या उनमें दरार आ जाती है. ऐसे दीयों को घर में इकट्ठा करके रखने की बजाय हटा दें. इनके नुकीले किनारों से हाथ-पैर में चोट लग सकती है. 

खराब हो चुकी झालर और लाइट्स
दिवाली की सजावट में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक झालर और लाइट्स को बिना जांचे अगले साल के लिए न रखें. अगर किसी तार की कोटिंग निकल गई है, प्लग ढीला है या लाइट से जलने की गंध आती है, तो उसे इस्तेमाल न करें

सूखे फूल और खराब तोरण (Things to remove after Diwali)
दिवाली पर दरवाजों और पूजा घर को सजाने के लिए ताजे फूलों और पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कुछ दिनों बाद ये सूखने और सड़ने लगते हैं. ऐसे फूलों और तोरण को घर में लंबे समय तक न रखें. नमी के कारण इनमें फफूंद लग सकती है और कीड़े भी पनप सकते हैं.

खराब हो चुकी मिठाइयां और खाने-पीने का सामान
दिवाली पर घर में मिठाइयों और नमकीन की भरमार रहती है. कई बार मेहमानों के लिए खरीदा गया सामान कई दिनों तक फ्रिज या डिब्बों में पड़ा रह जाता है. अगर मिठाई में अजीब गंध आने लगे, रंग या स्वाद बदल जाए या फफूंद दिखाई दे, तो उसे खाने से बचें.

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports