,

मोरहाबादी मैदान में आज से आदिवासी महोत्सव, 32 जनजातियों की दिखेगी गौरवशाली संस्कृति

रांची  विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाले दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का मोरहाबादी मैदान में रविवार से शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। आदिवासी महोत्सव में राज्य के आदिवासी समाज की बलिदान गाथा भी होगी और सांस्कृतिक…

मोरहाबादी मैदान में आज से आदिवासी महोत्सव, 32 जनजातियों की दिखेगी गौरवशाली संस्कृति

रांची
 विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाले दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का मोरहाबादी मैदान में रविवार से शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

आदिवासी महोत्सव में राज्य के आदिवासी समाज की बलिदान गाथा भी होगी और सांस्कृतिक मूल्यों को जीने वाले 32 जनजातियों की गौरवशाली परंपरा को भी दिखाया जाएगा। दो दिनों तक 60 कलाकारों की उपस्थिति में मांदर से लेकर स्थानीय वाद्ययंत्रों पर समुधुर ध्वनि बिखेरी जाएगी।

महोत्सव में पारंपरिक खानपान से लेकर वेशभूषा तक के लिए कई पवेलियन होंगे। राज्य सरकार इसे भव्य के साथ आदिवासी जीवन पद्धति की पहचान के तौर पर स्थापित कर रही है। आदिवासी महोत्सव में झारखंड के 600 से अधिक कलाकार शामिल होंगे।

जिसमें पांच जनजातीय मुंडारी, कुडुख, संथाली, हो और खड़िया के कलाकार शामिल हैं। चार जनजातीय भाषाओं में पंचपरगनिया, कुरमाली, नागपुरी और खोरठा भाषा के नृत्य संगीत की प्रस्तुति की जाएगी।

महोत्सव के दौरान मोरहाबादी मैदान के सभी प्रवेश द्वार पर रंग-बिरंगे रोशनी लगाई गई है। आदिवासी महोत्सव केवल उत्सव नहीं बल्कि आदिवासी समाज की एकजुटता और उनके अटूट संबंध को संजोकर रखने का प्रयास है।

नितेश कच्छप एवं अन्य कलाकार देंगे प्रस्तुति
झारखंड की लोकधुनों को अपनी आवाज़ से नई पहचान देने वाले नितेश कच्छप, नागपुरी लोकगायक एवं कलाकार महोत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांधेंगे। कार्यक्रम में कई अन्य जनजातीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

आदिवासी महोत्सव में फिल्म की स्क्रीनिंग भी
रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार से आयोजित होनेवाले 'आदिवासी महोत्सव' के दौरान अमर शहीद चांद भैरव मुर्मू मंडप में झारखंड फिल्म डवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान आदिवासी जीवन, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई बेहतरीन शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन और फिल्म मेकिंग से जुड़ी मास्टर क्लास भी आयोजित होगी, जहां सीधे फिल्म इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स से जुड़ने और उनसे सीखने का शानदार मौका मिलेगा।

वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा
आदिवासी महोत्सव के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वंदना दादेल ने महोत्सव स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, यह सुनिश्चित करें। अपर मुख्य सचिव ने वीवीआइपी आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports