,

मंत्री परमार के निर्देश पर प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश का अंतिम अवसर

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश का एक और अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के…

मंत्री  परमार के निर्देश पर प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश का अंतिम अवसर

भोपाल 

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश का एक और अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 10 से 14 अगस्त 2026 तक संचालित होगी।

रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा प्रवेश

अतिरिक्त CLC चरण में प्रवेश केवल उपलब्ध रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा। रिक्त सीटों की जानकारी विद्यार्थी के लॉगिन के साथ-साथ संबंधित महाविद्यालय के लॉगिन पर भी प्रदर्शित होगी। पंजीकृत विद्यार्थी संबंधित महाविद्यालय में सीधे पहुंचकर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

सीट उपलब्ध होने पर संबंधित महाविद्यालय में सीधे प्रवेश

विद्यार्थी जिस महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, वहां सीट उपलब्ध होने की स्थिति में सीधे महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी अथवा किसी समस्या के समाधान के लिए संबंधित महाविद्यालय के हेल्प सेंटर से संपर्क किया जा सकेगा।

नवीन पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए एक महाविद्यालय का विकल्प

अतिरिक्त CLC चरण में नवीन पंजीकृत विद्यार्थी केवल एक महाविद्यालय में पंजीयन कर सकेंगे। संबंधित महाविद्यालय के हेल्प सेंटर पर आवश्यक वेरिफिकेशन के उपरांत विद्यार्थी उसी दिन प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

14 अगस्त को शाम 5 बजे तक प्रवेश की अंतिम समय-सीमा

अतिरिक्त CLC प्रक्रिया 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक संचालित होगी। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त किया जा सकेगा। 14 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त प्रवेश मान्य नहीं होंगे। संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी।

विद्यार्थियों से अंतिम अवसर का लाभ लेने की अपील

उच्च शिक्षा मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने प्रवेश से वंचित पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में संबंधित महाविद्यालय से संपर्क करें और उपलब्ध रिक्त सीट पर प्रवेश सुनिश्चित करें।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports