,

CM मोहन यादव बोले- PM मोदी के नेतृत्व में भारत मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभर में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार होगा राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का गरिमापूर्ण गायन संत रविदास जयंती जी के 650वें जयंती वर्ष में प्रदेश में 18 अगस्त से आरंभ होगा राज्य स्तरीय समरसता अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…

CM मोहन यादव बोले- PM मोदी के नेतृत्व में भारत मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभर में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार होगा राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का गरिमापूर्ण गायन
संत रविदास जयंती जी के 650वें जयंती वर्ष में प्रदेश में 18 अगस्त से आरंभ होगा राज्य स्तरीय समरसता अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीपरिषद की बैठक से पहले किया संबोधित

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का गरिमापूर्ण गायन होगा, अब तक यह व्यवस्था नहीं थी। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का गत वर्ष की तरह सभी जिलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद प्रभारी मंत्री अपने जिलों में हुए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। देश विभाजन की विभीषिका के संदर्भ में 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। देश के विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले और अपने प्राण गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह दिवस मनाया जाएगा। सभी मंत्रीगण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में मंत्रिपरिषद् की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केबिनेट की बैठक से पहले कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के वेब पोर्टल को देश में प्रथम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।

जनविश्वास अभियान हुआ आरंभ : हर शुक्रवार को फील्ड पर रहेंगे अधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के अलग-अलग राज्यों में समरसता संकल्प यात्रा जारी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में 18 अगस्त से प्रदेशस्तरीय समरसता अभियान का शुभारंभ होगा। इसके बाद सभी मंत्रीगण 20 अगस्त को अपने जिलों में आयोजित कार्यकमों में शामिल होंगे। समरसता कलश रथ यात्रा प्रदेश के प्रत्येक जिले में पहुंचेगा। प्रदेशवासी इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन के क्षेत्र में क्रांतिकारी शुरूआत करते हुए 7 अगस्त को छिंदवाड़ा से जन विश्वास अभियान आरंभ किया गया। प्रत्येक शुक्रवार को अभियान के अंतर्गत अधिकारी फील्ड पर जनता से सीधे जुड़ कर शिकायतों का समाधान करेंगे।

पुलिस विभाग के 27 हजार 500 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस के 27 हजार 500 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इसमें 12 हजार 928 प्रधान आरक्षक शामिल हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 से लेकर अब तक पुलिस विभाग में नई नियुक्तियों के लिए 25 हजार से अधिक पद स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ब्रिक्स समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों में होती है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में संस्कृति मंत्रीगण की बैठक आयोजित की गई। इससे पहले इंदौर में ब्रिक्स के कृषि मंत्रियों और प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी। भोपाल में ब्रिक्स के प्रतिनिधियों ने भोपाल घोषणापत्र पर सहमति जताई। इस आयोजन में ईरान सहित कई देशों के संस्कृति मंत्री और 55 से अधिक प्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। भविष्य में ब्रिक्स के भोपाल घोषणापत्र का लाभ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मिलेगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस आयोजन में शामिल हुए।

प्रत्येक जिले में आयोजित हो रहे हैं बलराम कृषि महोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 में बलराम कृषि महोत्सव की शुरुआत की है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। पिछली 15 जुलाई से अब तक 13 आयोजन हो चुके हैं। इसमें 16 विभाग मिलकर विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। किसानों को उन्नत किस्म के बीज, आधुनिक कृषि यंत्रों उन्नत खेती, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और स्व-सहायता समूह को मिलने वाले लाभों की जानकारी प्रदान की जा रही है। किसानों को आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने सभी मंत्रीगण को कृषि महोत्सव में शामिल होने के लिए कहा

अब मध्यप्रदेश से दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जाएंगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को 4 नए शहरों तक हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिला है। भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, जबलपुर-कोलकाता, रीवा-कोलकाता के बीच नए रूट आरंभ हुए हैं। दो महीने बाद भोपाल से सीधे शरजाह के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू की जाएगी। इससे पहले इंदौर से अबुधाबी के लिए विमान सेवा प्रारंभ हो चुकी है। अब मध्यप्रदेश से दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जाएंगी। प्रदेश में ब्रिटिश शासन के दौरान 4 एयरपोर्ट क्रमश: 1930 में जबलपुर, 1933 में ग्वालियर, 1940 में भोपाल और 1948 में इंदौर शुरू किए गए। आजादी के बाद तत्कालीन सरकार ने हवाई सेवाओं के विस्तार पर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान सरकार में वर्ष 2024 में प्रदेश में 3 नए एयरपोर्ट, दतिया, रीवा और सतना का लोकार्पण हुआ। दो नए एयरपोर्ट उज्जैन और शिवपुरी में बनाए जाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। अब प्रदेश में 5 और नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इस प्रकार वर्तमान सरकार के 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश को 10 एयरपोर्ट की सौगात मिलेगी। यह हवाई सेवाओं के विस्तार में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आरंभ होमस्टे व्यवस्था के सुखद परिणाम सामने आए हैं। होमस्टे में 8 कमरे तक किराये पर दे सकते हैं और बिजली का बिल भी कमर्शियल नहीं लगता है। होमस्टे स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर निर्मित हो रहे हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed