सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभालेंगे सूर्यकुमार यादव

मुंबई  भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव अब घरेलू क्रिकेट में नया मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सूर्यकुमार यादव आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ में मुंबई की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।   घरेलू क्रिकेट का यह टी20 टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू हो रहा है,…

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभालेंगे सूर्यकुमार यादव

मुंबई 
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव अब घरेलू क्रिकेट में नया मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सूर्यकुमार यादव आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ में मुंबई की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।  

घरेलू क्रिकेट का यह टी20 टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू हो रहा है, जहां मुंबई का पहला मुकाबला कोलकाता में हैदराबाद के खिलाफ है. सूर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय कप्तानी का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। 

उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को पिछले साल एशिया कप और इस साल आईसीटी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया है. सूर्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने कुल 52 टी20 मुकाबलों में से 40 में जीत हासिल की है, जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी20 क्रिकेट में वह भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 162.94 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 3,272 रन दर्ज हैं. मुंबई की कमान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सूर्या ने कहा कि इस टीम का नेतृत्व करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। 

शार्दुल ठाकुर की वापसी, कई स्टार खिलाड़ी भी शामिल
इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी वापसी हो गई है, जो उंगली की चोट के कारण रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में नहीं खेल पाए थे. इसके अलावा टीम में सरफराज खान, शिवम दुबे, मुशीर खान और तुषार देशपांडे जैसे धाकड़ खिलाड़ी भी शामिल हैं। 

हालांकि, यशस्वी जायसवाल (फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं) और सूर्यांश शेडगे तथा तनुष कोटियन (19 नवंबर से दोहा में होने वाले 'राइजिंग स्टार्स एशिया कप' के लिए चुने गए) इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई को ग्रुप-डी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला गुजरात, गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड जैसी टीमों से होगा। 

मुंबई की पूरी टीम 
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अथर्व अंकोलेकर, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, दिव्यांश सक्सेना, मैक्सवेल स्वामीनाथन, सुवेद पारकर, मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मोहित अवस्थी, साइराज पाटिल, सिल्वेस्टर डीसूजा, शिवम दुबे और हार्दिक तामोरे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports