,

बिहार के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 2030 तक 1 करोड़ नौकरी-रोजगार देने का लक्ष्य

 पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में पिछले आठ-नौ महीने में करीब दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और साढ़े छह लाख को रोजगार मिला है। वर्ष 2025 से 2030 तक एक करोड़ नौजवानों के लिए नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है, जिसे राज्य सरकार निश्चित रूप से…

बिहार के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 2030 तक 1 करोड़ नौकरी-रोजगार देने का लक्ष्य

 पटना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में पिछले आठ-नौ महीने में करीब दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और साढ़े छह लाख को रोजगार मिला है। वर्ष 2025 से 2030 तक एक करोड़ नौजवानों के लिए नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है, जिसे राज्य सरकार निश्चित रूप से प्राप्त करेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। ये सभी सरकार के 25 विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से कुछ अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा। उसके बाद समारोह में मौजूद कई मंत्रियों के हाथों भी नियुक्ति पत्र वितरित हुए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि यह उनके जीवन का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ अधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण एक नया रिकॉर्ड है।

बड़े पैमाने पर निवेश
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच 12 लाख सरकारी नौकरियां एवं 50 लाख रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार का बजट बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। राज्य में शहरी विकास को गति देने के लिए 12 नई टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिनमें बड़े पैमाने पर निवेश आएगा।

बिहार में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में औद्योगीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। बिहार को स्टील हब बनाने के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में निवेश से बिहार में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आधारभूत संरचना के विकास का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। सड़क संपर्कता में सुधार के कारण अब पटना से बोधगया लगभग डेढ़ घंटे में पहुंचना संभव हो गया है।

समृद्ध बिहार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के माध्यम से समाज के किसी न किसी व्यक्ति की उन्नति का रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा कि आपलोग जितने ईमानदार, समर्पित और संवेदनशील होकर कार्य करेंगे, बिहार उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा। ‘विकसित भारत’ और ‘समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के हर वर्ग और प्रत्येक नागरिक का सामूहिक प्रयास जरूरी है। बिहार के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और नवनियुक्त पदाधिकारी इस विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी होंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports