टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए 2 अरब डॉलर

  टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 2 अरब डॉलर यानी करीब 19,122 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने यह बड़ी उपलब्धि महज तीन वीकेंड में हासिल की है। वहीं, भारत में भी फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। दुनियाभर में…

टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए 2 अरब डॉलर

 

टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 2 अरब डॉलर यानी करीब 19,122 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने यह बड़ी उपलब्धि महज तीन वीकेंड में हासिल की है। वहीं, भारत में भी फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।

दुनियाभर में मचाया धमाल

  • ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने नॉर्थ अमेरिका में करीब 7,505 करोड़ और इंटरनेशनल मार्केट में करीब 11,760 करोड़ कमाए हैं।
  • इस तरह फिल्म की कुल ग्लोबल कमाई 19,332 करोड़ हो गई है।
  • वैरायटी के मुताबिक, फिल्म अब उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने दुनियाभर में 2 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की है।
  • इस लिस्ट में ‘अवतार’, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’, ‘टाइटैनिक’, ‘स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकेंस’ और ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।
  • खास बात यह है कि ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है।
  • इससे पहले ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने सिर्फ 11 दिनों में 2 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया था।

भारत में 500 करोड़ के करीब
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में भी धमाल मचाया हुआ है। फिल्म ने 19 दिन में 467.49 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports