,

नगर पंचायत नगरी में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

नगरी/कांकेर. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत नगरी प्रांगण में अधिकारी-कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, समस्त पार्षदों एवं एल्डरमैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।…

नगर पंचायत नगरी में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

नगरी/कांकेर.

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत नगरी प्रांगण में अधिकारी-कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, समस्त पार्षदों एवं एल्डरमैन के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। नगर पंचायत नगरी में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ नगरहित में बेहतर कार्य करने वाले व्यापारी एवं नगरवासियों को भी सम्मानित करने की परंपरा है। इसी क्रम में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया।

राजेंद्र साहू सम्मानित
नगर पंचायत नगरी के कर्मचारी राजेंद्र साहू को राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन, निकाय को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयास तथा सौंपे गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया।

जेसीबी ऑपरेटर अभिषेक मरकाम का सम्मान
नगर पंचायत के जेसीबी ऑपरेटर अभिषेक मरकाम को अपने कार्य के प्रति समर्पण, बेहतर सर्विस एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की क्षमता के लिए सम्मानित किया गया। नगर पंचायत के विभिन्न कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और तत्परता को देखते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।

कमल नारायण सिन्हा सम्मानित
पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक कर्मचारी कमल नारायण सिन्हा को विभागीय निर्माण कार्यों, भूमि पूजन, लोकार्पण एवं समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया।

अच्छे कार्यों के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जरूरी
बलजीत छाबड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि नगर पंचायत के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य कर रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों के बीच भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है। इससे नगरवासियों के कार्य कम समय में, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ बिना किसी रुकावट के पूरे हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उसके कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का सम्मान है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं तथा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होते हैं।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की रही उपस्थिति –
सम्मान समारोह में पार्षद देवचरण ध्रुव अलका साहू, शंकर देव, हरीश साहू सहित एल्डरमैन प्रतिमा देवांगन, गौरव तिवारी एवं दुर्गा प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत के सीएमओ यशवंत वर्मा, इंजीनियर परमेश कुमार ध्रुव दुर्गेश साहू पुष्कर पाटील कमल सिन्हा योगेश निषाद खिलेश्वर साहू दीपक साहू कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश साहू अजय साहू सतीश यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह ने कर्मचारियों में उत्साह का संचार किया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा, जिम्मेदारी एवं जनहित के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports