,

विगत एक सप्ताह में लगभग 5 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में विगत एक सप्ताह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में एमडी…

विगत एक सप्ताह में लगभग 5 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल 

पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में विगत एक सप्ताह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक एवं चरस जब्त कर लगभग 5 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक कीमत की संपत्ति जप्त की है।

प्रमुख कार्यवाही
रतलाम

पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाइयाँ करते हुए बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स एवं डोडाचूरा बरामद किया। थाना कालूखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 2.495 किलोग्राम एमडी ड्रग्स एवं तस्करी में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार सहित लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपए की संपत्ति की है। थाना बिलपांक पुलिस ने 106.47 किलोग्राम डोडाचूरा से भरा कंटेनर जब्त करते हुए लगभग 30 लाख रुपए की संपत्ति जप्त की है। थाना जावरा शहर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर 28.46 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। एक अन्य कार्यवाही में थाना पिपलौदा पुलिस ने 20 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 2 लाख 40 हजार रूपये की संपत्ति जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार जिले में पुलिस ने लगभग 3 करोड़ 4 लाख रूपये से अधिक के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त की है।

छिंदवाड़ा

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्राम तेंदनीमाल मेन हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर एक कंटेनर एवं टाटा सफारी कार से लगभग 320.8 किलोग्राम अवैध गांजा, 01 लोडेड पिस्टल एवं 05 जिंदा कारतूस, 08 मोबाइल फोन तथा 24,090 रुपये नगद सहित लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।पुलिस ने दोनों वाहनों में सवार 07 शातिर तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

नीमच

पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए थाना सिंगोली से 325 किलो 140 ग्राम डोडाचूरा, कीमत 32 लाख 51 हजार रुपए , थाना मनासा के दो प्रकरणों में 117.54 किलोग्राम डोडाचूरा, कीमत 17 लाख 63 हजार रुपए , थाना नीमच सिटी से 40 किलोग्राम डोडाचूरा, कीमत 6 लाख रुपए तथा थाना जावद से 20 ग्राम एमडी एवं 12 किलोग्राम डोडाचूरा, कीमत 2 लाख 36 हजार रूपये का जब्त किया। इस प्रकार इन कार्रवाइयों में लगभग पुलिस ने लगभग 58 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त करआरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए।

उज्जैन

उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 53.372 किलोग्राम अवैध गांजा, बिना नंबर की कार एवं 5,300 नगद सहित लगभग 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जबलपुर

जबलपुर क्राइम ब्रांच, खमरिया एवं ग्वारीघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाइयों में 23 किलो 845 ग्राम गांजा जब्त कर लगभग 11 लाख 92 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामलों में आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बालाघाट

बालाघाट के चांगोटोला थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 22.290 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख 14 हजार है, जब्त किया गया।

नरसिंहपुर

पुलिस ने थाना कोतवाली एवं करेली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 65.20 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए है, जब्त की है।

 ग्वालियर

बेलगढ़ा पुलिस ने पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 57.600 किलोग्राम अवैध गांजा, कीमत लगभग 6 लाख रुपए तथा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया गया।

इंदौर

इंदौर के तेजाजीनगर पुलिस ने नशे के सौदागर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 502 ग्राम अवैध चरस, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री सहित लगभग 6 लाख रुपए की संपत्ति जप्त की है।

पन्ना

जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो 135 ग्राम गांजा, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल सहित लगभग 2 लाख 50 हजार की संपत्ति जब्त की है।

कटनी

कटनी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास से 18.748 किलोग्राम गांजा, कीमत 1 लाख 85 हजार, के साथ हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बड़वारा पुलिस ने 1 किलो 872 ग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल जब्त की। वहीं पिपरिया कला क्षेत्र में 2 किलो 258 ग्राम गांजा, कीमत लगभग 22 हजार रुपए का जब्त कर आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मंदसौर

मंदसौर पुलिस के थाना वायडी नगर द्वारा कार्रवाई करते हुए पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 67.38 किलोग्राम डोडाचूरा, कीमत लगभग 2 लाख रुपए जब्त किया गया। वहीं थाना नारायणगढ़ पुलिस ने स्विफ्ट कार से 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध , कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क, परिवहन के साधनों एवं कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरंतर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports