,

स्क्रैप पॉलिसी में यूपी देश में नंबर वन, एटीएस व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में दूसरा और तीसरा स्थान मिला

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश स्क्रैप पॉलिसी में यूपी देश में नंबर वन, एटीएस व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में दूसरा और तीसरा स्थान मिला यूपी में आधुनिक हो रही परिवहन व्यवस्था, 23 बस अड्डे एयरपोर्ट की तर्ज पर हो रहे विकसित महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए जीपीएस-पैनिक बटन…

स्क्रैप पॉलिसी में यूपी देश में नंबर वन, एटीएस व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में दूसरा और तीसरा स्थान मिला

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

स्क्रैप पॉलिसी में यूपी देश में नंबर वन, एटीएस व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में दूसरा और तीसरा स्थान मिला

यूपी में आधुनिक हो रही परिवहन व्यवस्था, 23 बस अड्डे एयरपोर्ट की तर्ज पर हो रहे विकसित

महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए जीपीएस-पैनिक बटन से लैस निगम की बसें, 1090 से भी कनेक्ट

6 नए बस अड्डों को स्वीकृति, 4 हजार करोड़ के निवेश की संभावना: परिवहन मंत्री

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। प्रदेश की परिवहन व्यवस्था में हुए बदलावों का असर अब बसों के आधुनिक बेड़े से लेकर अत्याधुनिक बस अड्डों और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है। यूपी की बसों की औसत आयु 5 साल 3 महीने है और इस मामले में उत्तर प्रदेश देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बन गया है। स्क्रैप पॉलिसी के मामले में यूपी देश में नंबर-1 पर पहुंच गया है।

देश की सबसे युवा बस फ्लीट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ एवं विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किए जाने के अवसर पर परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन निगम के पास देश की सबसे युवा बस फ्लीट है। यूपीएसआरटीसी की बसों की औसत आयु 5 साल 3 महीने है। ये सबसे अच्छी बसें हैं। योगी सरकार की तरफ से 3 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें भी आ चुकी हैं। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए निगम को 400 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

एआरटीओ (सड़क सुरक्षा) की तैनाती का रास्ता साफ
परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग ने योगी सरकार में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर प्रदेश स्क्रैप पॉलिसी में देश में नंबर एक पर पहुंच गया है। स्वचालित परीक्षण केंद्र (एटीएस) स्थापित करने और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में यूपी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर है। योगी सरकार की अनुमति मिलने के साथ ही देश में पहली बार एआरटीओ (सड़क सुरक्षा) की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) के 352 पदों की स्वीकृति होने से विभाग के कार्यक्षेत्र का विस्तार तहसीलों तक भी होगा, जो अभी जिला स्तर पर था।

एयरपोर्ट के स्तर पर तैयार हो रहें 23 बस अड्डे
परिवहन मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में परिवहन निगम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 23 बस अड्डों को एयरपोर्ट के स्तर पर जा रहा है। गोमती नगर में आधुनिक बस डिपो का निर्माण हो रहा है, जिस पर 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। अमौसी क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये और चारबाग रेलवे स्टेशन के पास 250 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस अड्डा बन रहा है। मंगलवार को 6 से ज्यादा नए बस अड्डों के लिए स्वीकृति मिली है। इसमें 4 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा। 49 बस अड्डों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ये सभी काम प्रदेश के विकास को गति देंगे।

निगम की 14 हजार से ज्यादा बसों में पूरी सुरक्षा
परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम की 14 हजार से ज्यादा बसों में बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन्होंने सीएम योगी को धन्यवाद दिया। कहा कि रक्षाबंधन के लिए भी निशुल्क बस सेवा का संचालन होगा, जिससे माता-बहनों को कहीं भी आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। निगम की सभी बसों में जीपीएस व पैनिक बटन लगे हुए हैं, साथ ही इनकी ऑनलाइन ट्रैकिंग भी हो रही है। इन बसों को 1090 से भी जोड़ा गया है। यात्रा के दौरान माताओं-बहनों को कोई भी परेशान करेगा तो फौरन निगम की टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports