,

अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर के बाद राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- जाट लिखकर बेटे की लाश पर राजनीति करना सौदागरी

लखनऊ अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने अखिलेश पर हत्या के मामले को जातीय रंग देकर राजनीति करने का आरोप लगाया। सोशल…

अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर के बाद राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- जाट लिखकर बेटे की लाश पर राजनीति करना सौदागरी

लखनऊ
अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने अखिलेश पर हत्या के मामले को जातीय रंग देकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में ओपी राजभर ने कहा, 'अखिलेश जी, खबर पता चल गई ना? जिस अंकित बालियान की हत्या पर आप राजनीति करना चाहते थे, उसके हत्यारे वहीं पहुंच गए, जहां उनकी जगह थी।' राजभर ने आगे कहा कि किसी बेटे की लाश पर जाट लिखकर राजनीति करना संवेदना नहीं, बल्कि सौदागरी है।

उन्होंने कहा कि हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है और उसे किसी जाति या गोत्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। राजभर ने अखिलेश यादव पर चुनाव को देखते हुए जाट समाज की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जाट तब याद आया, जब चुनाव नजदीक आने लगे।

राजभर ने कहा कि जनता एक तरफ विपक्ष की जातीय राजनीति को देख रही है तो दूसरी तरफ पुलिस और सरकार की कार्रवाई को भी देख रही है।

अंकित बालियान की हत्या के बाद गरमाई थी राजनीति
बता दें कि यूपी के शामली में 26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया था। अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे और अंकित बालियान की जाति को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को सीधे निशाने पर लिया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed