शाम की चाय के साथ बनाएं क्रिस्पी हनी चिली पोटैटो, घर पर मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

 शाम के नाश्ते में अगर आप कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाना चाहते हैं तो हनी चिली पोटैटो से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. बाहर से एकदम क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और शहद व चिली सॉस के अनोखे मीठे-तीखे स्वाद से भरपूर यह डिश बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को खूब पसंद आती है. ज्यादातर…

शाम की चाय के साथ बनाएं क्रिस्पी हनी चिली पोटैटो, घर पर मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

 शाम के नाश्ते में अगर आप कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाना चाहते हैं तो हनी चिली पोटैटो से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. बाहर से एकदम क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और शहद व चिली सॉस के अनोखे मीठे-तीखे स्वाद से भरपूर यह डिश बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को खूब पसंद आती है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी टेक्सचर घर पर नहीं बनाया जा सकता लेकिन ऐसा नहीं है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो घर पर भी आपको रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और क्रिस्पी टेक्सचर मिल सकता है. शाम की चाय के साथ स्नैक के रूप में या फिर घर की किसी पार्टी में सर्व करने के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं रेस्टोरेंट बाजार जैसा क्रिस्पी हनी चिली पोटैटो कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 आलू, टुकड़ों में कटे हुए
3-4 बड़े चम्मच मक्के का आटा या मैदा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
 तेल (डीप फ्राई करने के लिए)
स्वादानुसार नमक

सॉस तैयार करने के लिए
1 छोटा चम्मच तेल
2 हरे प्याज, डंठल समेत कटे हुए
1 शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई
1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
2 बड़े चम्मच शहद
स्वादानुसार नमक
¼ छोटा चम्मच सोया सॉस
3 छोटे चम्मच चिली सॉस
3 छोटे चम्मच सफेद तिल

हनी चिली पोटैटो बनाएं कैसे?

  1. हनी चिली पोटैटो बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर टुकड़ों में काट लें. एक बाउल में मक्के का आटा या मैदा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें कटे हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाले और आटे की परत आलू पर अच्छी तरह चढ़ जाए.
  2. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर आलू डालकर उन्हें सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें. जब आलू अच्छी तरह सिक जाएं तो उन्हें निकालकर अलग रख दें.
  3. अब हनी चिली पोटैटो का सॉस तैयार करें. इसके लिए एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें लहसुन का पेस्ट और कटा हुआ हरा प्याज डालकर तेज आंच पर करीब एक मिनट तक भूनें.
  4. इसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च, शहद, नमक, सोया सॉस और चिली सॉस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं. अब इसमें फ्राई किए हुए आलू और सफेद तिल डालकर अच्छी तरह टॉस करें, ताकि सॉस की कोटिंग आलू पर अच्छी तरह लग जाए.
  5. आपके क्रिस्पी हनी चिली पोटैटो तैयार हैं. इन्हें गरमा-गरम सर्व करें और ऊपर से कटे हुए हरे प्याज से गार्निश कर सकते हैं. इसका मीठा, तीखा और चटपटा स्वाद स्नैक टाइम को और मजेदार बना देगा.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed