आज का राशिफल: 9 सितंबर बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन

मेष राशि: भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में शुभ संस्कार होने के संकेत हैं। माँ का साथ मिलेगा और स्वयं के स्वास्थ्य व माँ के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। संतान दूर रहकर के आगे बढ़ेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, एक शुभता वाला समय है, कोई प्रॉब्लम की बात…

आज का राशिफल: 9  सितंबर बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन

मेष राशि: भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में शुभ संस्कार होने के संकेत हैं। माँ का साथ मिलेगा और स्वयं के स्वास्थ्य व माँ के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। संतान दूर रहकर के आगे बढ़ेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, एक शुभता वाला समय है, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: भाई-बहन का साथ मिलेगा। मित्र और अपने लोग कंधा से कंधा मिलाकर के व्यवसायिक सफलता की तरफ लेके जाएंगे। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। जुबान पे थोड़ा कड़वाहट ना लाएं। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य ऊपर-नीचे बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी चल रही है। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है। अपनों का साथ होगा, शब्द साधक की तरह आप सारे मामले को सॉल्व कर लेंगे। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि: सौम्यता बढ़ेगी, आकर्षण के केंद्र बनेंगे लेकिन पवित्रता वाली आकर्षण होगी आप में। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत ही अच्छा है, हर मामले में एक अच्छी स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: यद्यपि कि स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, फिर भी सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। मन बेचैन रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम से थोड़ी दूरी रहेगी, संतान भी दूर दिखेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, आय में निरंतरता बना रहेगा और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि: आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा से लाभान्वित होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा, बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: भाग्य साथ देगा, अचानक यात्रा करने का संयोग बनेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। एक शुभ समय है आपके लिए और भाग्यवश बहुत सारे काम बनेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: सायंकाल तक थोड़ा मध्यम समय रहेगा, फिर जीवन की एक अच्छी शुरुआत हो जाएगी। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी और अद्भुत है तथा व्यापारिक स्थिति अच्छी चल रही है; लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है; आप रंगीन बने रहेंगे, छुट्टी सा महसूस करेंगे, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी तथा बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे, पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: शत्रुओं की सामने पड़ने की हिमाकत नहीं होगी और वे मित्रवत व्यवहार करने की सोचेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है पर कोई समस्या नहीं है, बस किसी कारणवश थोड़ी दूरी या मिलना-जुलना कम रहेगा; व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: कोई बड़ा निर्णय लेने, बड़ी पढ़ाई-लिखाई या ट्रेनिंग की शुरुआत करने तथा लिखने-पढ़ने, कवियों और लेखकों के लिए अद्भुत समय है; प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports