बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; हरीश द्विवेदी और सतीश पूनिया को अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली  भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर नए सात अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों को नियुक्त किया है. इसमें बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है. आंध्र प्रदेश में भाजपा की प्रदेश…

बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; हरीश द्विवेदी और सतीश पूनिया को अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली 

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर नए सात अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों को नियुक्त किया है. इसमें बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है. आंध्र प्रदेश में भाजपा की प्रदेश अध्‍यक्ष रहीं दग्गुबती पुरंदेश्वरी (डी. पुरंदेश्वरी) को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। 

बीजेपी के प्रभारियों का ऐलान

    युवा मोर्चा- हरीश द्विवेदी
    महिला मोर्चा- डी. पुरंदेश्वरी
    एससी मोर्चा- संजय भाटिया
    ओबीसी मोर्चा – वैजयंत पांडा
    किसान मोर्चा – लाल सिंह आर्या 
    एसटी मोर्चा – सतीश पूनिया
    अल्पसंख्यक मोर्चा- गजेंद्र पटेल

एससी मोर्चा के प्रभारी बनाए गए संजय भाटिया हरियाणा से भाजपा के एक प्रमुख नेता हैं. वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं. भाजपा संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

ओबीसी मोर्चा की प्रभारी बनाई गईं बैजयंत पांडा ओड़िशा में भाजपा की बड़ी नेता है. वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा जीतने वाली बैजयंत पांडा की ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में बड़ी भूमिका रही है। 

किसान मोर्चा के प्रभारी बनाए गए लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. एमपी में उनकी गिनती भाजपा के एक बेहद वरिष्ठ, अनुभवी और प्रमुख दलित नेता के रूप में रही है. वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी भी रहे हैं। 

सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता हैं. वो राजस्थान में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव में बतौर प्रभारी उन्होंने भाजपा की जीत की हैट्रिक पूरी करवाई थी. पूनिया अभी राज्यसभा सांसद हैं. अब उन्हें एसटी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports