लखनऊ
आईपीएल 2026 में आज मैचों का अर्धशतक पूरा हो जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच आईपीएल के इस सीजन का 50वां लीग मैच है। यह मैच लखनऊ के लिए काफी अहम है, क्योंकि उन्हें प्लेऑफ्स की रेस में बने रहने के लिए हर एक मुकाबला जीतना है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी चाहेगी कि एक बड़ी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचा जाए। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि यहां से एक हार एलएसजी को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। ऐसे में मुकाबला टक्कर का होगा। इससे पहले जान लीजिए कि लखनऊ की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? क्या विराट कोहली का बल्ला बोलेगा या फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर यहां अपना जादू बिखेरेंगे?
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 26 मुकाबले खेले गए हैं, क्योंकि आईपीएल की टीम ही लखनऊ सुपर जायंट्स 2022 से इस टूर्नामेंट का हिस्सा है। इन 26 मैचों में से एक मैच का नतीजा नहीं निकला था, क्योंकि बारिश ने खेल बिगाड़ दिया था। अब तक खेले गए 26 मैचों में से यहां 11 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों को जीत मिली है, जबकि रन चेज करते हुए 14 बार टीमों ने बाजी मारी है।
टॉस को लेकर आंकड़े बताते हैं कि यहां टॉस जीतने वाली टीम 61.54 फीसदी मैच जीतती है, जबकि टॉस हारने वाली टीम को सिर्फ 34.62 फीसदी जीत मिलती है। टॉस जीतने वाली टीमों ने 26 में से 16 मुकाबले जीते हैं और 9 मैच टॉस हारने वाली टीम जीती है।
पहली पारी की औसत स्कोर इकाना में आईपीएल में 172 से ज्यादा का है, जो इम्पैक्ट प्लेयर को देखते हुए थोड़ा सा कम लगता है, लेकिन यहां टीमें 200 रन तक बना लेती हैं। हालांकि, सबसे कम स्कोर यहां 108 रन है, जबकि सबसे ज्यादा स्कोर 235 रन एक पारी में बना है, लेकिन साल 2026 के आंकड़ों पर जाएं तो आपको लखनऊ में एक भी बार 200 का आंकड़ा नजर नहीं आएगी। यहां इस सीजन सबसे बड़ा स्कोर 165 है, जो एलएसजी के खिलाफ गुजरात टाइटन्स ने बनाया था और रन चेज में उनको जीत मिली थी।
लखनऊ में गेंदबाज रहते हैं हावी
गेंदबाजों का औसत रन रेट यहां 8.65 रन प्रति ओवर है, जबकि करीब 27 का औसत यहां विकेट चटकाने के मामले में है। ये दर्शाता है कि यहां विकेट खूब गिरते हैं और रन भी उतनी गति से गेंदबाज नहीं देते हैं। इस सीजन भी यहां खूब विकेट गिरे हैं और रन भी अन्य स्टेडियमों के मुकाबले कम पड़े हैं। हालांकि, आरसीबी एक ताकतवर टीम है, जबकि एलएसजी के बल्लेबाज भी अब रंग में लौटने लगे हैं। ऐसे में बड़ा स्कोर यहां पहली बार इस सीजन बन सकता है।
इकाना में गेंदबाजों का जलवा, LSG-RCB भिड़ंत बनेगी प्लेऑफ की जंग
लखनऊ आईपीएल 2026 में आज मैचों का अर्धशतक पूरा हो जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच आईपीएल के इस सीजन का 50वां लीग मैच है। यह मैच लखनऊ के लिए काफी अहम है, क्योंकि उन्हें प्लेऑफ्स की रेस में बने रहने के लिए हर एक मुकाबला जीतना है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Astrology BJP Chief Minister Dr. Yadav CM Sai CM yogi court Election EPFO featured gold High Court india jobs Kanwar Yatra lpg modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Rahul Gandhi Railway rain Rashifal Recipe road school SIR Stock Market Supreme Court top-news train Trump vastu tips vijay vishnu Vishnu Deo Sai Voter list water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












