,

समस्तीपुर में सड़क पर युवकों ने लड़की को घेरा, अभद्रता का वीडियो वायरल

सम्सतीपुर जमुई के बाद अब बिहार के सम्सतीपुर में लड़की के साथ दिनदहाड़े बेशर्मी और हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दी गई हैं। इस शर्मनाक कांड का वीडियो भी काफी सन्न कर देने वाला है। जमुई कांड को लेकर पहले से ही पूरा देश उबल रहा था और अब समस्तीपुर से सामने आए वीडियो ने…

समस्तीपुर में सड़क पर युवकों ने लड़की को घेरा, अभद्रता का वीडियो वायरल

सम्सतीपुर
जमुई के बाद अब बिहार के सम्सतीपुर में लड़की के साथ दिनदहाड़े बेशर्मी और हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दी गई हैं। इस शर्मनाक कांड का वीडियो भी काफी सन्न कर देने वाला है। जमुई कांड को लेकर पहले से ही पूरा देश उबल रहा था और अब समस्तीपुर से सामने आए वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। इस वीडियो में हैवान एक तरफ लड़की पर जुल्म की इंतहा पार कर रहे हैं तो वहीं वो राक्षसी हंसी हंसकर महिला सुरक्षा के दावों की खिल्ली भी उड़ा रहे हैं। लेकिन यह लड़की इस वीडियो में हैवानों का सामना करती भी नजर आ रही है। गुस्से में लड़की इन हैवानों से बचने के लिए यहां तक कहती है कि 'भाई को बुलाती हूं..'

हालांकि, लड़की की इस बात का इन हवसियों पर कोई असर नहीं होता है और वो लड़की से कहते हैं कि वो अपने भाई को बुलाए। दरिंदगी के इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि यह लड़की अकेले ही हवसी भीड़ से भिड़ गई है। जमुई जैसे कांड की तरह ही यह हवसी यहां लड़की को गलत तरीके से छू रहे हैं और बदसलूकी कर रहे हैं लेकिन लड़की भी लगातार उनका विरोध कर रही है। लड़के इस लड़की के पीछे-पीछे चल रहे हैं और लड़की लगातार उनका विरोध कर रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि भीड़ में कई सारे लोग हैं। कुछ मोबाइल तो कुछ हंस रहे हैं। अकेली लड़की इन सब से के बीच घिरी हुई है।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
बता दें कि समस्तीपुर में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर बुधवार को बेखौफ शोहदों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया। सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान शोहदे उसका नाम-पता पूछते रहे। देर शाम घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले की तत्काल जांच और कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो युवकों की पहचान की है।

घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पु्ष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि लड़की एक लड़के के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने लड़की को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के लड़की को बीच सड़क पर खींच रहे हैं। उसका नाम-पता पूछ रहे हैं और बैड टच कर रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports