,

नानकमत्ता साहिब पहुंचे सीएम धामी, गुरुद्वारे में अरदास के बाद श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

उधमसिंह नगर. सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार नानकमता पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं परिसर की साफ-सफाई की और कहा…

नानकमत्ता साहिब पहुंचे सीएम धामी, गुरुद्वारे में अरदास के बाद श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

उधमसिंह नगर.

सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार नानकमता पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने स्वयं परिसर की साफ-सफाई की और कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे निरंतर जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश और देशवासियों के उत्थान के लिए समर्पित किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नानकमता साहिब में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराय, सचिव सरदार हरभजन सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसडीएम ऋचा सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports