मुंबई के जुहू में गोलीबारी से हड़कंप! टाइगर श्रॉफ के पास 3 लोगों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता

नई दिल्ली  मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। PTI के अनुसार, बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की…

मुंबई के जुहू में गोलीबारी से हड़कंप! टाइगर श्रॉफ के पास 3 लोगों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता

नई दिल्ली

 मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। PTI के अनुसार, बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।

एक्टर को नहीं आई चोट

ओपन फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई है और वो सुरक्षित हैं लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक आस-पास के कुछ लोग इस घटना में घायल हुए हैं। वहीं गोलीबारी करने वाले वे तीन लोग कौन थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं गोलीबारी के पीछे की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हैं। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और इसके पीछे की वजह की जांच भी शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात लोगों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर गोलियां चलाईं। हालांकि, वे सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

तीन-चार राउंड चलाई गईं गोलियां

अभिनेता टाइगर श्रॉफ जब अपनी गाड़ी से एक मैदान से निकल रहे थे, तो उनकी कार पर तीन-चार राउंड गोलियां चलाई गईं। उन्हें देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा थी। भीड़ के बीच से ही उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। मुंबई पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पश्चिमी उपनगर में जुहू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत 'पुष्पा पार्क' के पास हुई। पुलिस अब इस घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने कंफर्म करते हुए PTI को बताया कहा, 'टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और गोलीबारी की इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

तत्काल जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता और उनके दोस्त पर गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया है। पुलिस की विशेष टीमें सुराग पाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports