,

चरित्र पर शक ने बनाया पति को हैवान, पत्नी की पिटाई कर जंगल में छोड़कर भागा

 सूरजपुर  चरित्रशंका ने एक बार फिर हिंसक वारदात का रूप ले लिया। जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे अधमरी हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि उसकी एक अंगुली भी कट गई…

चरित्र पर शक ने बनाया पति को हैवान, पत्नी की पिटाई कर जंगल में छोड़कर भागा

 सूरजपुर

 चरित्रशंका ने एक बार फिर हिंसक वारदात का रूप ले लिया। जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे अधमरी हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि उसकी एक अंगुली भी कट गई है। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। महिला ने अपने दूसरे पति राकेश साहू पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, घायल महिला बबिता सिंह मूल रूप से कोरिया जिले के झलियाडांड की रहने वाली है। करीब छह महीने पहले वह अपने पहले पति और बच्ची को छोड़कर घर से चली गई थी। इसके बाद उसने बैकुंठपुर निवासी राकेश साहू से मंदिर में शादी कर ली।

दोनों पिछले छह महीने से बिना किसी को बताए साथ रह रहे थे। इस दौरान उनके बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में राकेश साहू महिला को घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले गया। वहां चरित्र पर संदेह जताते हुए उसने महिला के साथ जमकर मारपीट की।

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद राकेश उसे मृत समझकर जंगल में ही छोड़कर भाग निकला। घायल अवस्था में महिला को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर उपचार मिल सका।

बच्ची की खातिर पहले पति ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

इस घटना में महिला का पहला पति भी सामने आया है। उसने बताया कि महिला करीब छह महीने से लापता थी और इस संबंध में उसने बैकुंठपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची की खातिर वह इस मुश्किल घड़ी में महिला के साथ खड़ा नजर आया। घटना ने पारिवारिक रिश्तों और महिला की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि महिला बबिता सिंह के बयान के आधार पर उसके पति राकेश साहू के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed