,

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ युवा संवाद कार्यक्रम 2026

ओरिएंटल कॉलेज के विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा की सांगीतिक प्रस्तुति दी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स ने सलामी देकर स्वागत किया भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने पहली बार मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एम.पी.पी.एस.सी) की परीक्षा दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है।…

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ युवा संवाद कार्यक्रम 2026

ओरिएंटल कॉलेज के विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा की सांगीतिक प्रस्तुति दी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स ने सलामी देकर स्वागत किया
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने पहली बार मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एम.पी.पी.एस.सी) की परीक्षा दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। युवाओं का सम्मान, उनकी बेहतरी और उन्हें अधिकाधिक रोजगार देने के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।प्रदेश में 2027 युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को रायसेन रोड स्थित ओरिएंटल कॉलेज में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ युवा संवाद- 2026 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़े भाई की भूमिका में युवाओं से संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कॉलेज परिसर पहुंचने पर एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने उनका सलामी देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य दिव्य धाम बनकर तैयार है। भारत दुनिया का सबसे युवा और सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। युवाओं के भरोसे ही भारत का लोकतंत्र सुरक्षित है और रहेगा। अमृतकाल में जब वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे, तो भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली, समृद्ध और हर क्षेत्र में नम्बर एक देश बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रों से निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया, नागरिकों के मताधिकार, वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग की भूमिका पर संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मतदाता सूची की जानकारी सही हो और चुनाव की शुद्धता के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने एसआईआर सहित आवश्यक कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अर्जित किए। इनमें से 5 स्वर्ण पदक हैं। राज्य सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ा रही है।  कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, ओरिएंटल कॉलेज के अध्यक्ष श्री प्रवीण ठकराल, शिक्षक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports