,

MP में 12 IPS अफसरों की नई पोस्टिंग, पांच जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक

 भोपाल  प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादा कर दिए। इसमें पांच पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईंकृष्णा एस थोटा के स्थान पर दीपक कुमार शुक्ला सेनानी 32वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल उज्जैन को पदस्थ किया गया है। वहीं, बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को हटाकर अमित सक्सेना सहायक…

MP में 12 IPS अफसरों की नई पोस्टिंग, पांच जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक

 भोपाल
 प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादा कर दिए। इसमें पांच पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईंकृष्णा एस थोटा के स्थान पर दीपक कुमार शुक्ला सेनानी 32वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल उज्जैन को पदस्थ किया गया है।

वहीं, बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को हटाकर अमित सक्सेना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को पदस्थ किया है। पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के स्थान पर सव्यसाची सराफ पुलिस अधीक्षक साइबर इंदौर को भेजा गया है।

इसी तरह पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के स्थान पर अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल और रघुवंश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के स्थान पर समर वर्मा पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन को पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसमें रघुवंश कुमार से यूपी पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू को सेनानी 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर, वीरेंद्र जैन पुलिस अधीक्षक बैतूल को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल, साईंकृष्णा थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, अभिषेक आनंद सेनानी प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर को सेनानी 15वी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर, श्रुतकीर्ति सोमवंशी सेनानी तेरी दीवानी विशेष स्वतंत्र बाल ग्वालियर को सेनानी दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर सदस्य किया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports