,

लखनऊ से गोरखपुर तक बेमौसम बारिश, यूपी के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हुई। लखनऊ में दोपहर बाद बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। मेरठ और काशी में भी शाम को तेज बारिश हुई। अयोध्या, गाजियाबाद और गोरखपुर समेत 18 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। तेज…

लखनऊ से गोरखपुर तक बेमौसम बारिश, यूपी के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ
यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हुई। लखनऊ में दोपहर बाद बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। मेरठ और काशी में भी शाम को तेज बारिश हुई। अयोध्या, गाजियाबाद और गोरखपुर समेत 18 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। तेज धमाके के साथ एक मीनार का हिस्सा टूटकर दूर जा गिरा। प्रतापगढ़ में पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, अयोध्या और मुरादाबाद समेत 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

अयोध्या में सुबह से तेज बारिश
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अर्नब’ का असर अयोध्या और रायबरेली में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से दोनों जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। अयोध्या में गुरुवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री था, जो शुक्रवार को गिरकर 25 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम ठंडा होने से लोगों ने एसी बंद कर दिए। किसानों का कहना है कि बारिश जारी रही तो खेतों में खड़ी और कटी धान की फसल सड़ सकती है। भूसा भी खराब होने का खतरा है। इससे गेहूं की बुवाई में देरी होगी।

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने शुक्रवार रात और शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। उधर, रायबरेली के महाराजगंज क्षेत्र में भोर से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में धान की फसल गिर गई है। किसानों के मुताबिक, करीब एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल कटकर खेतों में पड़ी है। बारिश नहीं रुकी तो फसल घर पहुंचने से पहले ही खराब हो सकती है। किसानों का कहना है कि वे अभी पिछले जलभराव से हुए नुकसान से उबरे भी नहीं थे कि दोबारा बारिश ने संकट बढ़ा दिया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports