,

AAP की पहली लिस्ट जारी, धूरी से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान; चुनावी तैयारी तेज

चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों के बीच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।खास बात यह है कि सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और…

AAP की पहली लिस्ट जारी, धूरी से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान; चुनावी तैयारी तेज

चंडीगढ़
 पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों के बीच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।खास बात यह है कि सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।पहली सूची जारी होने के साथ ही पंजाब की चुनावी राजनीति में आम आदमी पार्टी की टिकट वितरण रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी में पहले से ही 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा चल रही है।

ऐसे में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची को इसी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, कैबिनेट मंत्रियों के नाम पहली सूची में नहीं होने से उनके चुनावी क्षेत्रों और टिकट को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट-

सीट उम्मीदवार का नाम
बटाला अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
अजनाला कुलदीप सिंह ढालीवाल
अमृतसर साउथ डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
तरन तारन हरमीत सिंह संधू 
खेम करन सर्वन सिंह धुन
नकोदर सुश्री इंदरजीत कौर मान
करतारपुर बलकर सिंह
दसूआ करमबीर सिंह घुमन
उरमार जसवीर सिंह राजा गिल
होशियारपुर ब्रम शंकर शर्मा जिम्पा
छब्बेवाल इशांक कुमार छब्बेवाल 
गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह रौरी
बलाचौर सुश्री संतोष कटारिया  
रूपनगर दिनेश चड्ढा
एस.ए.एस. नगर कुलवंत सिंह
फतेहगढ़ साहिब लखबीर सिंह राय 
अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी वारिंग
समराला जगतार सिंह दियालपुरा 
लुधियाना ईस्ट दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला  
आतम नगर कुलवंत सिंह सिधू
लुधियाना सेंट्रल अशोक प्रशार पप्पी
लुधियाना वेस्ट संजीव अरोड़ा
लुधियाना नॉर्थ चौधरी मदन लाल बग्गा
पायल  मनविंदर सिंह गियासपुरा
निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर
भाघा पुराणा अमृतपाल सिंह सुखानंद  
मोगा   डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
धरमकोट  देविंदर जीत सिंह लड्डी ढोस  
जलालाबाद जगदीप कम्बोज गोल्डी
फाजिल्का  नरिंदरपाल सिंह सावना  
मुक्तसर  जगदीप सिंह काका ब्रार
कोटकपुरा कुलतार सिंह संधवां
जैतू  अमोलक सिंह 
तलवंडी साबो  बलजिंदर कौर
सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली
भदौड़ लभ सिंह उगोक
मेहल कलान कुलवंत सिंह पंदोरी
अमरगढ़  जसवंत सिंह गज्जन माजरा
धुरी भगवंत मान
पटियाला  अजीतपाल सिंह कोहली

सीएम भगवंत मान का सामने आया बयान 

आप की पहली लिस्ट को लेकर सीएम भगवंत मान का बयान भी सामने आया है। भगवंत मान ने कहा, "आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। नेतृत्व की ओर से की गई यह घोषणा हमारी मजबूत तैयारियों, पारदर्शिता और हमारे किए गए कार्यों पर हमारे अटूट विश्वास का प्रतीक है। मुझे धुरी विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों को बधाई। आइए, हम जमीनी स्तर पर लोगों के साथ और भी मजबूती से जुड़ें और 'वाइब्रेंट पंजाब' (जीवंत पंजाब) के लिए प्रगति का सफर जारी रखें।"

मंत्रियों के नाम अगली सूची में आने पर नजर
पहली सूची में कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं मिलने से राजनीतिक गलियारों में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या पार्टी ने मंत्रियों के टिकट को लेकर फैसला अगली सूची के लिए टाल दिया है या उनके विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों को लेकर मंथन चल रहा है? अब अगली सूची में मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के नामों पर सभी की नजर रहेगी।

30 से 40 विधायकों के टिकट कटने की चर्चा
पार्टी के भीतर 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा पहले से है। ऐसे में पहली सूची से यह देखने का मौका मिलेगा कि पार्टी कितने मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताती है और कितने क्षेत्रों में नए चेहरों को मौका देती है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों के रहते नए हलका प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, वहां उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।

पहले उम्मीदवार घोषित करने के पीछे रणनीति
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक करने के पीछे पार्टी की रणनीति प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना है।

इससे उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहले से सक्रिय हो सकेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बना सकेंगे। वहीं जिन नेताओं को टिकट नहीं मिलता, उनकी नाराजगी दूर करने और उन्हें संगठन में दूसरी जिम्मेदारी देने के लिए भी पार्टी के पास समय रहेगा।

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले 40 उम्मीदवारों की घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी का पहला बड़ा कदम उठा लिया है। अब अगली सूची में कैबिनेट मंत्रियों, मौजूदा विधायकों और नए चेहरों को लेकर होने वाले फैसलों पर राजनीतिक नजरें रहेंगी।

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports