होटल के पूल में नहाने उतरे पर्यटक, अचानक फैला करंट; दो विदेशी नागरिकों की गई जान

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक से करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. विदेशी नागरिकों की पहचान कर ली गई है. इनमें से एक जर्मनी तो दूसरा स्‍लोवाकिया के थे. इसके अलावा दो अन्‍य लोगों के घायल…

होटल के पूल में नहाने उतरे पर्यटक, अचानक फैला करंट; दो विदेशी नागरिकों की गई जान

बेंगलुरु

 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक से करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. विदेशी नागरिकों की पहचान कर ली गई है. इनमें से एक जर्मनी तो दूसरा स्‍लोवाकिया के थे. इसके अलावा दो अन्‍य लोगों के घायल होने की भी सूचना है. बिजली के करंट की चपेट में आने से झुलसने वाले दो लोगों में एक अमेरिकी नागरिक बताया जा रहा है, जबकि एक अन्‍य अटेंडेंट है. स्‍वीमिंग पूल में करंट कैसे फैला इस बात की जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में एक पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में कथित तौर पर करंट लगने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई. हादसे में उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले एक अमेरिकी पर्यटक और होटल के पूल अटेंडेंट भी घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार शाम शहर के हलासुरु (उल्सूर) इलाके में स्थित एक होटल में हुई. पुलिस के अनुसार, होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में दो विदेशी नागरिक स्‍वीमिंग कर रहे थे, तभी उन्हें कथित तौर पर बिजली का झटका लगा. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान जर्मनी के 57 वर्षीय अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और स्लोवाकिया के 45 वर्षीय जुराज होर्वात के रूप में हुई है. थाइस लुफ्थांसा एयरलाइन के चालक दल के सदस्य थे, जबकि होर्वात आईबीएम में प्रोजेक्‍ट मैनेजर के तौर पर काम करते थे. दोनों होटल में ठहरे हुए थे. पुलिस के मुताबिक, होटल में पर्यटक के रूप में ठहरे 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और होटल में पूल अटेंडेंट तथा लाइफगार्ड के तौर पर काम करने वाले 28 वर्षीय राहुल तिवारी ने दोनों विदेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश की। 

बचाने की कोशिश में दो अन्‍य घायल
बचाने के दौरान मैथ्‍यू और राहुल को भी बिजली का झटका लगा और वे घायल हो गए. चारों को तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने दोनों घायलों का इलाज शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी नागरिक डेसेंटिस और होटल कर्मचारी तिवारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्विमिंग पूल में बिजली का करंट होने से यह दुर्घटना हुई. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूल में करंट कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी या नहीं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिजली संबंधी उपकरणों, पूल की लाइटिंग या अन्य तकनीकी व्यवस्था में किसी खराबी के कारण हादसा हुआ। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports