,

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, साध्वी प्रज्ञा, डॉ. सुरेश चव्हाणके और जान्हवी सिंह ने युवाओं से किया संवाद

ग्रेटर नोएडा के बाद आगरा में महोत्सव का दूसरा पड़ाव संपन्न, हजारों युवाओं और विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा 'बम लहरी' की धुन पर झूमे जेन-जी युवा, भजन क्लबिंग और रहस्य बैंड की प्रस्तुति बनी आकर्षण सनातन परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक युवा ऊर्जा को जोड़ने के उद्देश्य से 18 शहरों में होगा आयोजन आगरा मुख्यमंत्री…

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, साध्वी प्रज्ञा, डॉ. सुरेश चव्हाणके और जान्हवी सिंह ने युवाओं से किया संवाद

ग्रेटर नोएडा के बाद आगरा में महोत्सव का दूसरा पड़ाव संपन्न, हजारों युवाओं और विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

'बम लहरी' की धुन पर झूमे जेन-जी युवा, भजन क्लबिंग और रहस्य बैंड की प्रस्तुति बनी आकर्षण

सनातन परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक युवा ऊर्जा को जोड़ने के उद्देश्य से 18 शहरों में होगा आयोजन

आगरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश युवा महोत्सव- सनातन शंखनाद’ का दूसरा पड़ाव आगरा में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश युवा सनातन संघ राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित इस महोत्सव में हजारों युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, सनातन परंपराओं और बदलते उत्तर प्रदेश से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इससे पहले 21 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा में महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें 7,000 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की थी। इसके बाद आगरा में आयोजित दूसरे कार्यक्रम के जरिए युवाओं को वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए विकास, कानून-व्यवस्था में सुधार और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में आगरा के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की विशेष उपस्थिति रही। साध्वी प्रज्ञा, डॉ. सुरेश चव्हाणके और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जान्हवी सिंह ने भी युवा संवाद में हिस्सा लिया।

युवा संवाद में गूंजी विकास और कानून-व्यवस्था की बात
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण युवा संवाद रहा। इसमें वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों, विकास, कानून-व्यवस्था, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध के खिलाफ अपनाई गई सख्त नीतियों और बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा भी उठा। युवाओं ने इसे कानून-व्यवस्था और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रतीक के रूप में समर्थन दिया। वक्ताओं ने प्रदेश के विकास में युवा शक्ति की भागीदारी और सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर भी जोर दिया।

साध्वी प्रज्ञा, डॉ. सुरेश चव्हाणके और जान्हवी सिंह ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपनी आवाज को मजबूती से रखने का संदेश दिया।

बम लहरी पर झूमे युवा, भजन क्लबिंग बना आकर्षण
कार्यक्रम में भजन क्लबिंग ने युवाओं का खासा ध्यान खींचा। रहस्य बैंड की प्रस्तुति पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ‘बम लहरी’ की धुन पर बड़ी संख्या में मौजूद जेन-जी युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। आधुनिक संगीत और भक्ति के इस अनूठे संगम ने दिखाया कि नई पीढ़ी सनातन परंपराओं को अपने आधुनिक अंदाज में भी अपना रही है। इसके साथ ही सांस्कृतिक और नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

परिकल्पना प्रदेश के 18 शहरों तक पहुंचने की है
उत्तर प्रदेश युवा महोत्सव सनातन शंखनाद केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं को उनकी विरासत, संस्कृति और विकास यात्रा से जोड़ने का एक व्यापक प्रयास है। इस महोत्सव की परिकल्पना प्रदेश के 18 शहरों तक पहुंचने की है, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों के युवाओं को एक साझा मंच मिल सके। ग्रेटर नोएडा और आगरा के बाद यह यात्रा उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भी आगे बढ़ेगी। आयोजन के माध्यम से भक्ति, संस्कृति, युवा संवाद और राष्ट्र निर्माण के विचारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

आगरा में हजारों युवाओं की भागीदारी और उनके उत्साह ने इस आयोजन को एक यादगार स्वरूप दिया। सनातन परंपरा और आधुनिक युवा ऊर्जा के इस संगम ने एक बार फिर संदेश दिया कि संस्कृति से जुड़कर भी नई पीढ़ी अपने आधुनिक अंदाज में उत्सव मना सकती है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed