ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार का US मार्केट ने मनाया जश्न, Dow में रिकॉर्ड तेजी

मुंबई  अमेरिका के शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन बमबम नजर आए. दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे. डाउ जोन्स ने तो ऐसा गदर काटा कि इसमें आई रैली बीते 18 महीने में सबसे तेज रही. आइए समझते हैं कि आखिर राष्ट्रपति Donald Trump को यूएस…

ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार का US मार्केट ने मनाया जश्न, Dow में रिकॉर्ड तेजी

मुंबई 
अमेरिका के शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन बमबम नजर आए. दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे. डाउ जोन्स ने तो ऐसा गदर काटा कि इसमें आई रैली बीते 18 महीने में सबसे तेज रही. आइए समझते हैं कि आखिर राष्ट्रपति Donald Trump को यूएस मिडटर्म इलेक्शन में मिली हार से ऐसा क्या हो गया? 

ट्रंप की पार्टी को करारी शिकस्त
सबसे पहले बताते हैं डोनाल्ड ट्रंप की हार के बारे में विस्तार से, तो जान लीजिए कि US Midterm Election में ट्रंप की रिपब्लिकल पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी से हार गई है और प्रतिनिधि सभा में अपना बहुमत गवां चुकी है. सभी 435 सीटों पर चुनाव हुए थे और इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 228 सीटें जीतीं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 139 सीटें मिलीं. बता दें कि सदन में बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होती है। 

Trump की हार के ये सबसे बड़े कारण
डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की मिडटर्म इलेक्शन में हार के बड़े कारणों की बात करें, तो एक सर्वे के आंकड़े पूरी तस्वीर साफ करते हैं. इनमें बताया जता कि अमेरिकी वोटर आखिर क्यों नाराज थे? ईरान युद्ध सबसे बड़ी वजह रही. इसके अलावा Iran War के कई साइड इफेक्ट दिखे, जिनमें अमेरिका में महंगाई बढ़ना, पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतें, रोजमर्रा का बढ़ता खर्च और सरकार के कामकाज को लेकर असंतोष. खुद अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने माना कि ईरान वॉर ट्रंप की हार का कारण बनी। 

ट्रंप की हार का US मार्केट में ऐसा जश्न 
उधर ट्रंप की चुनावी हार के आंकड़े सामने आए, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी शेयर बाजार Trump Election Lost का जश्न मनाता हुआ नजर आया. अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स डाउ जोन्स ने तो 1,569 अंकों या 3.03% की ऐतिहासिक छलांग लगा दी. ये डाउ की बीते 18 महीनों में सबसे बड़ी रैली थी. इसके अलावा S&P-500 इंडेक्स 119 अंकों की तेजी लेकर 7688 पर बंद हुआ, तो वहीं NASDAQ इंडेक्स 364 अंकों की बढ़त के साथ 25,736 के लेवल पर जा पहुंचा। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports