,

MP से राज्यसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, निर्विरोध जीत का मिला प्रमाण पत्र

भोपाल  केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित किया गया और चुनाव अधिकारी ने उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया। हरदीप सिंह पुरी की अनुपस्थिति में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत…

MP से राज्यसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, निर्विरोध जीत का मिला प्रमाण पत्र

भोपाल 

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित किया गया और चुनाव अधिकारी ने उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया। हरदीप सिंह पुरी की अनुपस्थिति में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ये प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

निर्विरोध निर्वाचित हुए हरदीप सिंह पुरी
हरदीप सिंह पुरी ने 31 अक्टूबर को भोपाल में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था। राज्यसभा की सीट के लिए हरदीप सिंह पुरी के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी पर्चे दाखिल किए थे जिनमें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजकुमारी लोहानी भी शामिल थे, इन दोनों उम्मीदवारों के नामांकन जांच के बाद मंगलवार को ही खारिज कर दिए गए थे जिसके बाद हरदीप सिंह पुरी की जीत का रास्ता साफ हो गया था और गुरुवार (5 नवंबर) को रिटर्निंग ऑफिसर ने हरदीप सिंह पुरी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी।

पिछले माह खाली हुई थी सीट
बता दें कि मध्यप्रदेश से एल मुरुगन राज्यसभा सांसद थे। जिनका कार्यकाल 2030 में खत्म होने वाला था। लेकिन, उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई थी। जिस पर भाजपा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया था।

ये हैं एमपी से राज्यसभा सांसद
    सुमित्रा वाल्मिक, भाजपा, कार्यकाल- 30 जून 2022–29 जून 2028
    कविता पाटीदार, भाजपा, कार्याकल- 29 जून 2022– 29 जून 2028
    विवेक कृष्ण तन्खा, कांग्रेस, कार्यकाल- 29 जून 2022–29 जून 2028
    उमेश नाथ, भाजपा, कार्यकाल- 03 अप्रैल 2024–02 अप्रैल 2030
    बंसीलाल गुर्जर, भाजपा, कार्यकाल- 03 अप्रैल 2024–02 अप्रैल 2030
    माया नारोलिया, भाजपा, कार्यकाल- 03 अप्रैल 2024–02 अप्रैल 2030
    अशोक सिंह, कांग्रेस, कार्यकाल- 3 अप्रैल 2024–02 अप्रैल 2030
    रजनीश कुमार अग्रवाल, भाजपा, कार्यकाल- 22 जून 2026 – 21 जून 2032
    महेश केवट, भाजपा, कार्यकाल- 22 जून 2026 – 21 जून 2032
    तरुण चुघ, भाजपा,कार्यकाल- 22 जून 2026 – 21 जून 2032
    हरदीप सिंह पुरी, भाजपा, कार्यकाल- 06 नवंबर 2026- 2 अप्रैल 2030

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports