दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर जारी, कब सुधरेगी हवा की सेहत? मौसम विभाग ने बताया आगे का हाल

 नई दिल्ली  एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों को जहरीली हवा से प्रभावी राहत मिलने के आसार अभी कम हैं। दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर कुछ नीचे जरूर आया है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी खराब है। प्रदूषण को बाहर निकालने के लिए जिन मौसमी हालात की जरूरत है, उसका अभी इंतजार है। लगातार…

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर जारी, कब सुधरेगी हवा की सेहत? मौसम विभाग ने बताया आगे का हाल

 नई दिल्ली

 एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों को जहरीली हवा से प्रभावी राहत मिलने के आसार अभी कम हैं। दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर कुछ नीचे जरूर आया है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी खराब है।

प्रदूषण को बाहर निकालने के लिए जिन मौसमी हालात की जरूरत है, उसका अभी इंतजार है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जरूर होगी, लेकिन इससे एनसीआर के प्रदूषण पर तत्काल बड़ी राहत की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रह सकती है।

इस दौरान हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। प्रदूषित तत्वों को तेजी से बिखेरने के लिए इससे अधिक गति वाली हवा की जरूरत होती है। अभी हवा की रफ्तार कम रहने एवं वातावरण में प्रदूषित तत्वों के टिके रहने के कारण स्थिति में बड़ा बदलाव नहीं आ पा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।

हालांकि इस मौसमी स्थिति का दिल्ली एवं आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में पहुंचने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं जताई है।

वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। जाहिर है, सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी।

हालांकि केवल तापमान गिरने से ही प्रदूषण कम नहीं हो जाएगा। इसके लिए हवा की पर्याप्त गति और वातावरण में प्रदूषित तत्वों को ऊपर उठाकर दूर ले जाने वाली परिस्थितियां जरूरी हैं।

आईएमडी के पूर्वानुमान में 12-13 नवंबर के आसपास हवा की दिशा में बदलाव हो सकता है, मगर गति इतनी सुस्त रह सकती है कि प्रदूषण से तत्काल बड़ी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में हवा की गुणवत्ता में सुधार मौसम की वास्तविक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports