,

पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारी तेज, जाफरपट्टी में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था

पटना वैशाली के राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 नवम्बर को आगमन को देखते हुए राज्य सरकार के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने जाफरपट्टी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर सरकार व जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा…

पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारी तेज, जाफरपट्टी में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था

पटना
वैशाली के राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 नवम्बर को आगमन को देखते हुए राज्य सरकार के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने जाफरपट्टी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर सरकार व जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। पीएम मोदी इसी दिन कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे और पुल पर चहलकदमी करेंगें। वहां से जाफरपट्टी तक सड़क मार्ग से पीएम के जाने का प्रोग्राम है। उनके बिहार दौरे से एनडीए के दलों का जोश हाई हो गया है। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आगामी 18 नवम्बर को सीएम सम्राट चौधरी भी जाफरपट्टी जा सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने वैशाली की डीएम वर्षा सिंह से कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल पर बन रहे मंच, लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था से लेकर गाड़ियों की पार्किंग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएम की सुरक्षा से संबंधित तैयारियों में कोई कोताही नहीं बरती जाए। प्रोटोकॉल के हिसाब से पूरी तैयारी हो। साथ ही आम लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाए। डीएम ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक महेन्द्र राम, राजेश राम, पवन जायसवाल सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की अद्यतन स्थिति एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी सरकार के वरीय अधिकारियों के साथ जाफरपट्टी का जायजा लिया। पटना के अलावा छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली सहित अन्य जिलों से आने वालों के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक मार्गों की पहचान कर प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

भाजयुमो की तैयारियों की सरावगी ने समीक्षा की
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके नेतृत्व में बिहार विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं में भी विशेष उत्साह है। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सड़क मार्ग से जा सकते हैं जाफरपट्टी
अधिकारियों के अनुसार पीएम पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से राघोपुर में बने हेलिपैड पर उतरेंगे। वहां वे कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल नीतीश सेतु का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस सेतु पर पीएम कुछ देर तक चहलकदमी भी करेंगे। उद्घाटन करने के बाद पीएम सड़क मार्ग से ही जाफरपट्टी जा सकते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports