,

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स के भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर के हाथों की चाय का लुत्फ लिया।…

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच

रायपुर

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स के भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर के हाथों की चाय का लुत्फ लिया। उनके साथ स्टॉल देख रहे जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मिट्टी के कुल्हड़ में चाय की चुस्कियां लीं।  साव ने फूड-स्टॉल्स के अवलोकन के दौरान पथ विक्रेताओं से बात कर उनके व्यवसाय की जानकारी ली और पीएम स्वनिधि योजना का फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद महिला पथ विक्रेताओं के साथ बैठकर लंच किया।

स्वनिधि महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के दो लाभार्थियों ने उप मुख्यमंत्री  साव से अपनी कहानी साझा की। धमतरी के  दिलीप यादव ने बताया कि उन्होंने 10 हजार रुपए के ऋण से कारोबार शुरू किया था। उन्होंने समय पर ऋण की किस्तें भरकर अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए दूसरे चरण में 20 हजार रुपए और तीसरे चरण में 50 हजार रुपए का भी ऋण लिया। दिलीप ने बताया कि वे ठेले पर प्लास्टिक के सामान बेचते हैं। पीएम स्वनिधि से मिले ऋण से उनका कारोबार आगे बढ़ा और परिवार की स्थिति में भी सुधार आया। 

फिंगेश्वर की मती सुशीला वास्तव ने भी उप मुख्यमंत्री  साव से अपने अनुभव साझा की। उन्होंने बताया कि वे सिलाई का काम करती हैं। पहले चरण में मिले 10 हजार रुपए के ऋण की किस्त पटाने के बाद अपने काम को बढ़ाने के लिए उन्होंने दूसरे चरण में 20 हजार रुपए और तीसरे चरण में 50 हजार रुपए का ऋण लिया है। पीएम स्वनिधि योजना से उसके काम और परिवार के हालात में काफी बदलाव आया है। अब वे और उनका परिवार बेहतर तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports