,

नदी साफ करने में लगाए 8 महीने, फिर भी नहीं सुधरे लोग; अब खुद बीमार हुए बिट्टू तबाही

ब्यावरा सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें लोग बिट्टू तबाहि के नाम से जानते हैं, मध्य प्रदेश की प्रदूषित अजनार नदी की सफाई करने के बाद बीमार पड़ गए। उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अस्पताल या क्लिनिक के बिस्तर पर दिखे। उनके हाथों पर गंदे पानी से हुए घाव और संक्रमण साफ नजर आ रहे…

नदी साफ करने में लगाए 8 महीने, फिर भी नहीं सुधरे लोग; अब खुद बीमार हुए बिट्टू तबाही

ब्यावरा

सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें लोग बिट्टू तबाहि के नाम से जानते हैं, मध्य प्रदेश की प्रदूषित अजनार नदी की सफाई करने के बाद बीमार पड़ गए। उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अस्पताल या क्लिनिक के बिस्तर पर दिखे। उनके हाथों पर गंदे पानी से हुए घाव और संक्रमण साफ नजर आ रहे थे। तबीयत खराब होने के बावजूद बिट्टू ने सफाई का काम बंद नहीं किया है। वे इस बात से भी निराश हैं कि कुछ लोग आज भी नदी में कचरा फेंक रहे हैं।

बिट्टू के काम से पर्यावरण पर चर्चा शुरू
सितंबर में बिट्टू की नदी सफाई से जुड़ी वीडियो वायरल होने के बाद वे रातों-रात मशहूर हो गए। इंटरनेट पर उन्हें लोगों का बहुत समर्थन मिला। अब कई लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। इसके साथ ही वे दूसरों से यह भी अपील कर रहे हैं कि वे भी इस काम में हाथ बंटाएं और नदी को गंदा करना बंद करें, ताकि बिट्टू की मेहनत बेकार न जाए। उनकी यह लगन पर्यावरण की जिम्मेदारी निभाने को लेकर एक नई बहस शुरू कर रही है।

युवक ने अकेले ही नदी में जमा प्लास्टिक, पॉलिथीन, बोतलें और दूसरी गंदगी निकालनी शुरू कर दी. उसके इस काम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई. लेकिन अब इस युवक की एक ऐसी तस्वीर और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग परेशान हो गए हैं. दरअसल, नदी की सफाई करते-करते युवक खुद बीमार पड़ गया है. लंबे समय तक गंदे और प्रदूषित पानी में काम करने की वजह से उसके हाथों और पैरों की त्वचा पर बुरा असर पड़ा है. उसे लगातार खुजली और दर्द की परेशानी हो रही है. हालत ऐसी है कि उसे हर रात दवाइयां लेकर सोना पड़ता है. इस युवक का नाम सुरेंद्र सिंह चौधरी है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उसे 'बिट्टू तबाही' के नाम से जानते हैं। 

कौन हैं बिट्टू तबाही, क्यों शुरू की नदी की सफाई?
बिट्टू तबाही मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के रहने वाले हैं. वह बीएससी के छात्र हैं. उनकी उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है. बिट्टू ने अपने आसपास के तालाबों और नदियों में फैली गंदगी को देखकर उनकी सफाई करने का फैसला किया था. वह अक्सर एक मंदिर के पास से गुजरते थे. वहां मौजूद तालाब में कचरा और गंदगी देखकर उन्हें बहुत बुरा लगता था. गंदगी की वजह से लोग भी उस जगह पर जाने से बचने लगे थे. इसके बाद उन्होंने खुद ही सफाई का काम शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे उन्होंने आसपास के दूसरे जलाशयों की सफाई भी शुरू की. इसी दौरान उन्होंने अजनार नदी की हालत देखी. नदी में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, पुराने कपड़े, कचरा और पानी में उगी गंदगी जमा थी. नदी की हालत देखकर उन्होंने इसे साफ करने की ठान ली। 

26 जनवरी से शुरू किया सफाई अभियान
बिट्टू ने 26 जनवरी 2026 यानी गणतंत्र दिवस के दिन अजनार नदी की सफाई शुरू की थी. शुरुआत में उनके साथ कुछ दोस्त भी जुड़े, लेकिन बाद में ज्यादातर काम उन्होंने अकेले ही किया. उनके पास कोई बड़ी मशीन या सरकारी मदद नहीं थी. वह दस्ताने, रबर के जूते, डंडे और दूसरे छोटे औजारों की मदद से नदी में उतरते थे. कई बार उन्हें अपने हाथों से भी कचरा निकालना पड़ता था. वह नदी से प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, कपड़े, खरपतवार और दूसरी गंदगी बाहर निकालते थे. इस काम में उन्होंने अपनी जेब से करीब 30 हजार रुपये भी खर्च किए. उन्होंने सफाई के काम को दिखाने के लिए वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर किए। 

धीरे-धीरे उनके वीडियो वायरल होने लगे. लोगों ने नदी की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें देखीं तो उनकी मेहनत की तारीफ करने लगे. उनकी कोशिशों को उद्योगपति आनंद महिंद्रा और कई बड़े लोगों ने भी सराहा. बाद में स्थानीय प्रशासन की ओर से भी सफाई के लिए मशीनें उपलब्ध कराई गईं। 

गंदे पानी में उतरने का शरीर पर हुआ बुरा असर
कई महीनों तक नदी की सफाई करने के दौरान बिट्टू लगातार गंदे पानी और सड़े हुए कचरे के संपर्क में रहे. शुरुआत में उन्होंने सामान्य दस्ताने और रबर के जूते पहनकर काम किया, लेकिन इतने लंबे समय तक प्रदूषित पानी में रहने का असर धीरे-धीरे उनकी सेहत पर दिखने लगा. उनके हाथों और पैरों में त्वचा से जुड़ी परेशानी शुरू हो गई. उन्हें लगातार खुजली, जलन और दर्द रहने लगा. उनकी त्वचा की परतें छिलने लगीं. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में भी उनके हाथों और पैरों की हालत दिखाई दे रही है. बिट्टू ने बताया कि दर्द और खुजली की वजह से उन्हें रात में सोने से पहले दवाइयां लेनी पड़ती हैं. इसके बावजूद वह अगली सुबह फिर नदी की सफाई के लिए पहुंच जाते हैं। 

माता-पिता भी हैं परेशान, फिर भी नहीं छोड़ा सफाई का काम
बिट्टू की सेहत खराब होने से उनके माता-पिता भी काफी चिंतित हैं. वे नहीं चाहते कि उनका बेटा दोबारा गंदे पानी में उतरे और कचरा साफ करे. उन्होंने बिट्टू को नदी से दूर रहने की सलाह भी दी है. लेकिन बिट्टू के लिए नदी की खराब हालत देखना मुश्किल है. उनका कहना है कि अगर वह सफाई का काम छोड़ देंगे तो नदी में फिर से कचरा जमा होने लगेगा. इसी वजह से वह अपने माता-पिता को बिना बताए भी सफाई अभियान से जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं. उनका मानना है कि जब तक नदी में गंदगी रहेगी, तब तक वह उसे साफ करने की कोशिश करते रहेंगे। 

इतनी मेहनत के बाद फिर नदी में जमा होने लगा कचरा
बिट्टू के लिए सबसे ज्यादा दुख की बात यह है कि जिस नदी को साफ करने में उन्होंने महीनों लगा दिए, वहां लोग दोबारा कचरा फेंकने लगे हैं. उन्होंने अपनी तरफ से नदी के किनारे कूड़ेदान भी रखवाए, ताकि लोग कचरा नदी में डालने के बजाय उसमें फेंकें. लेकिन इसके बावजूद लोगों की आदत में ज्यादा बदलाव नहीं आया. एक तरफ बिट्टू अपनी सेहत की परेशानी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नदी में फिर से गंदगी जमा होना उनके लिए निराशा की वजह बन गया है. उनका कहना है कि उन्होंने यह काम सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए नहीं किया. वह सिर्फ अपने शहर की नदी को साफ देखना चाहते हैं। 

सोशल मीडिया पर लोग बोले- पहले अपनी सेहत का ध्यान रखो
बिट्टू की खराब हालत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी चिंता कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उनकी मेहनत की तारीफ की है, लेकिन साथ ही उन्हें अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी है. कुछ लोगों का कहना है कि नदी की सफाई अकेले किसी एक युवक की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को भी आगे आना चाहिए. कई यूजर्स ने उन्हें सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की सलाह दी है. लोगों का कहना है कि प्रदूषित पानी में बिना पूरी सुरक्षा के उतरना खतरनाक हो सकता है। 

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports