,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से गांधीसागर पंप स्टोरेज हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट को मिली तेज गति

रिकॉर्ड समय जून 2027 तक पूरा होगा देश का सबसे बड़ा 2,000 मेगावॉट क्षमता का प्रोजेक्ट भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व, सक्रिय पहल और सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी गांधीसागर पम्प स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजना रिकॉर्ड समय-सीमा में पूर्ण होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। जनवरी 2024…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से गांधीसागर पंप स्टोरेज हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट को मिली तेज गति

रिकॉर्ड समय जून 2027 तक पूरा होगा देश का सबसे बड़ा 2,000 मेगावॉट क्षमता का प्रोजेक्ट

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व, सक्रिय पहल और सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी गांधीसागर पम्प स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजना रिकॉर्ड समय-सीमा में पूर्ण होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। जनवरी 2024 में प्रारंभ हुई यह परियोजना जून 2027 तक पूरी होने का लक्ष्य है। लगभग साढ़े तीन वर्ष में तैयार होने वाला 2,000 मेगावॉट क्षमता का यह प्रोजेक्ट पम्प स्टोरेज टेक्नोलॉजी पर आधारित देश का सबसे बड़ा हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट होगा।

परियोजना के प्रारंभिक चरण में कुछ नीतिगत विसंगतियों के कारण कार्य के क्रियान्वयन में कठिनाइयां आ रही थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परियोजना के महत्व को देखते हुए विशेष रुचि लेकर नीतिगत स्तर पर आवश्यक बदलाव सुनिश्चित कराए। इससे परियोजना के कार्यान्वयन की बाधाएं दूर हुईं और निर्माण कार्य को गति मिली।

परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अंतरराज्यीय समन्वय की पहल भी महत्वपूर्ण रही है। गांधीसागर बांध के जलस्तर को कम करना परियोजना के निर्माण कार्य के लिए आवश्यक था, ताकि कार्यस्थल पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से चर्चा कर जलस्तर कम कराने के लिए पहल की। इससे परियोजना के निर्माण कार्य को तेजी और सुगमता मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नीतिगत हस्तक्षेप, राजस्थान सरकार के साथ प्रभावी समन्वय और परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि गांधीसागर पम्प स्टोरेज हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। परियोजना पूर्ण होने पर प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता को मजबूती मिलेगी और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी महत्वपूर्ण पहचान स्थापित करेगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports