,

निजी चैनल की “राइजिंग भारत समिट” में मुख्यमंत्री ने सपा-कांग्रेस के परिवारवाद, जातिवाद, गुंडाराज और तुष्टीकरण पर साधा निशाना

2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा, प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी भाजपा की सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निजी चैनल की "राइजिंग भारत समिट" में मुख्यमंत्री ने सपा-कांग्रेस के परिवारवाद, जातिवाद, गुंडाराज और तुष्टीकरण पर साधा निशाना सपा पर किया कटाक्ष, बोले- जिस राज्य का मुख्यमंत्री दंगाइयों को स्टेट प्लेन से बुलाकर मुख्यमंत्री…

निजी चैनल की “राइजिंग भारत समिट” में मुख्यमंत्री ने सपा-कांग्रेस के परिवारवाद, जातिवाद, गुंडाराज और तुष्टीकरण पर साधा निशाना

2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा, प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी भाजपा की सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

निजी चैनल की "राइजिंग भारत समिट" में मुख्यमंत्री ने सपा-कांग्रेस के परिवारवाद, जातिवाद, गुंडाराज और तुष्टीकरण पर साधा निशाना

सपा पर किया कटाक्ष, बोले- जिस राज्य का मुख्यमंत्री दंगाइयों को स्टेट प्लेन से बुलाकर मुख्यमंत्री आवास में उन्हें माला पहनाता था, उस राज्य का बेड़ा गर्क होना ही था

आज दंगाइयों को सम्मानित नहीं किया जाता, उसके दगापन का उपचार किया जाता है, उसको दाग दिया जाता है: सीएम योगी

लखनऊ, 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। हैट्रिक ही नहीं लगेगी, यह रिकॉर्ड भी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के दम पर पार्टी जनता के बीच जाएगी और जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। एक निजी चैनल के "राइजिंग भारत समिट" में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पूरी दमदारी के साथ उत्तर प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की, प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की नई पहचान पर जिसे भी गौरव की अनुभूति होती है, वह भाजपा सरकार को तीसरी बार मौका देगा। उन्होंने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच वर्ष लगातार मुख्यमंत्री रहने के बाद फिर चुनाव जीता और दोबारा पांच वर्ष तक अपनी सरकार लगातार चलाई। भाजपा पहले भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कल्पना करिए, क्या इंडी गठबंधन की किसी सरकार में या समाजवादी पार्टी की सरकार में यह सुशासन यूपी के अंदर या किसी अन्य राज्य के अंदर कोई देख सकता था? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह करोड़ों कार्यकर्ताओं के कैडर बेस वाली पार्टी है, जिसमें किसी परिवार का नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता के मूल्यों, सिद्धांतों और आदर्शों का महत्व है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर उत्तर प्रदेश को सुरक्षित बनाने का लक्ष्य पूरा हुआ है। भाजपा का नेतृत्व स्पष्ट है कि भयमुक्त वातावरण होना चाहिए और सुरक्षा सबको मिलनी चाहिए। जब हर कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी एक मिशन के साथ एक दिशा में चलता है, तभी प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन का वातावरण बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस की अराजकता, उनका जंगलराज, उनका गुंडाराज, थाना, तहसील, जिला को बंधक बनाने की उनकी कुत्सित चेष्टाएं जो रही हैं, जब भी उनको मौका मिला है, इस कानून-व्यवस्था की ध्वस्त स्थिति, कर्फ्यू, दंगा, लूट-खसोट, इन सभी मुद्दों को लेकर के भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ इस चुनाव में जाएगी।

परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति ने उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क किया था

सीएम योगी ने 80-20 के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ये उपलब्धियां पहले भी हासिल कर चुकी है। कितना भी दुष्प्रचार ये लोग करें, कितना भी विभाजन करें, उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति जानता है कि परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति ने, विभाजनकारी राजनीति ने उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क किया था। हर बेटी को असुरक्षित किया था, हर व्यापारी को रंगदारी देने के लिए मजबूर किया था, हर नौजवान की नौकरी पर सेंध लगाया गया था और उत्तर प्रदेश को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर कर दिया था। कर्फ्यू और दंगा यूपी की पहचान बन चुके थे। समाज के हर तबके के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर हमला करते हुए कहा कि योजनाओं पर ही परिवार का वर्चस्व नहीं था, बल्कि यूपी की पूरी राजनीति तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पर चल रही थी। अपराधियों के राजनीतिकरण शब्द को तो आपने सुना होगा, लेकिन राजनीति का ही अपराधीकरण हो जाए, यह समाजवादी पार्टी की पहचान थी। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया इनकी पहचान बन चुकी थी। हर थाने में इनके गुंडे कब्जा कर चुके थे। भर्ती आयोगों में भी इन्होंने अराजकता पैदा की। जो व्यक्ति चेयरमैन बनने के लिए पात्र भी नहीं था, उसको चेयरमैन बनाकर भर्ती आयोगों पर कब्जा किया गया और अपने लोगों को जबरन भर्ती करने का प्रयास हुआ। एक-एक मुन्ना भाई को ये लोग नियुक्ति पत्र देते थे, जिसने परीक्षा ही नहीं दी, उसको भी नियुक्ति पत्र प्राप्त होता था।

रात्रि दो बजे भी बेखौफ घर लौट रहीं बेटियां

कानून-व्यवस्था में बदलाव को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने एचसीएल टेक के लखनऊ कैंपस का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में इस कैंपस में केवल 100 लोग काम करते थे, जबकि आज यहां उत्तर प्रदेश के 18,000 युवा कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैंपस में काम करने वाली कई बेटियां बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ के अलग-अलग इलाकों से आती हैं। उन्होंने उनसे पूछा कि क्या वे नाइट शिफ्ट में काम करती हैं और क्या उन्हें रात में घर लौटते समय भय नहीं लगता? बेटियों ने बताया कि वे रात दो बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपनी बाइक से घर चली जाती हैं। उन्होंने कहा, 'कैसा भय? अब यूपी में गुंडाराज थोड़ी है।' मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों का यह जवाब प्रदेश में बदली कानून-व्यवस्था और उनके सम्मान का प्रमाण है। 

निवेश और रोजगार के लिए बदली प्रदेश की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित वातावरण का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। एचसीएल ने फॉक्सकॉन के साथ मिलकर प्रदेश में पहली सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है और काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट किया था, लेकिन एक भी इन्वेस्टर लखनऊ आने को तैयार नहीं था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए पाखंड का सहारा लेता हो और नोएडा इसलिए न जाता हो कि कहीं कुर्सी चली न जाए, उस राज्य का बेड़ा गर्क होना ही होना था। जिस राज्य का मुख्यमंत्री दंगाइयों को स्टेट प्लेन से बुलाकर मुख्यमंत्री आवास को कलंकित करता हो, उन्हें माला पहनाता हो, उस राज्य का बेड़ा गर्क होना ही था। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दंगाइयों को सम्मानित नहीं किया जाता है, उसके दगापन का उपचार किया जाता है, उसको दाग दिया जाता है। आज किसी को सड़क पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आग लगाने या किसी बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की छूट यूपी में नहीं है। यही उत्तर प्रदेश का नया परसेप्शन है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed