,

रायपुर संभागायुक्त धावड़े ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिवराकुटा एवं मलदमाल का किया निरीक्षण, एसडीएम और तहसील कार्यालयों की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

रायपुर ओडिशा सीमा के चेक पोस्ट पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखें, अवैध धान परिवहन पर हो सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त धावड़े रायपुर संभागायुक्त  श्याम धावड़े ने आज महासमुंद जिले के ओडिशा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिवराकुटा एवं मल्दामाल का निरीक्षण किया। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर…

रायपुर संभागायुक्त  धावड़े ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिवराकुटा एवं मलदमाल का किया निरीक्षण, एसडीएम और तहसील कार्यालयों की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

रायपुर

ओडिशा सीमा के चेक पोस्ट पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखें, अवैध धान परिवहन पर हो सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त धावड़े

रायपुर संभागायुक्त  श्याम धावड़े ने आज महासमुंद जिले के ओडिशा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिवराकुटा एवं मल्दामाल का निरीक्षण किया। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने के मद्देनजर उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा अवैध रूप से धान का परिवहन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

ओडिशा सीमा के चेक पोस्ट पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखें, अवैध धान परिवहन पर हो सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त धावड़े

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने चेक पोस्ट में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति, ड्यूटी व्यवस्था, संधारित किए जा रहे रजिस्टर तथा निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि चेक पोस्ट पर सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। धान एवं अन्य कृषि उपज के परिवहन पर सतत निगरानी रखी जाए और संदिग्ध वाहनों की जांच गंभीरता से की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए विभागीय अमले के बीच बेहतर समन्वय और सक्रियता जरूरी है।

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण

संभागायुक्त  धावड़े ने एसडीएम कार्यालय, तहसील  एवं नायब तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के कामकाज, लंबित प्रकरणों की स्थिति और आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सीमांकन, डायवर्सन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने और निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कार्यालयीन अभिलेखों एवं रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित संधारण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज व्यवस्थित और अद्यतन रखे जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका त्वरित अवलोकन किया जा सके। कार्यालय में साफ-सफाई, व्यवस्थित कार्यप्रणाली तथा आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो तथा उनके आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई की जाए।

धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर भी ली जानकारी

संभागायुक्त ने जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी के नवीनतम आंकड़ों की जानकारी लेते हुए खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने तथा अवैध धान की आवक को रोकने के लिए सतत निगरानी करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  जगन्नाथ वर्मा, तहसीलदार धर पंडा एवं नोडल अधिकारी  अविनाश वर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed