,

रॉकेट और हथियारों को मिलेगी गर्मी से सुरक्षा, वैज्ञानिकों ने बनाया खास नैनोवायर

हिसार रॉकेट और सैन्य उपकरणों को 1200 डिग्री तापमान में भी सुरक्षित रखने के लिए सिलिकान कार्बाइड के नैनोवायर उपयोगी साबित होंगे। ओमान की यूनिवर्सिटी ऑफ निजवा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डी. महा विष्णु ने इस तकनीक पर शोध किया है। डॉ. विष्णु जीजेयू के फिजिक्स विभाग के इलेक्ट्रानिक्स मैटेरियल्स, सेमीकंडक्टर डिवाइसेज एंड इमर्जिंग टेक्नोलाजी…

रॉकेट और हथियारों को मिलेगी गर्मी से सुरक्षा, वैज्ञानिकों ने बनाया खास नैनोवायर

हिसार
रॉकेट और सैन्य उपकरणों को 1200 डिग्री तापमान में भी सुरक्षित रखने के लिए सिलिकान कार्बाइड के नैनोवायर उपयोगी साबित होंगे।

ओमान की यूनिवर्सिटी ऑफ निजवा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डी. महा विष्णु ने इस तकनीक पर शोध किया है। डॉ. विष्णु जीजेयू के फिजिक्स विभाग के इलेक्ट्रानिक्स मैटेरियल्स, सेमीकंडक्टर डिवाइसेज एंड इमर्जिंग टेक्नोलाजी विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे थे।

इस शोध के लिए उन्हें जीजेयू में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन इन टेक्निकल सेशन का अवॉर्ड भी मिला। इस शोध में जगदीश सुरे, एम. बिंदु माधवी, राशिद अल-अबरी व कार्स्टन श्वांड्ट भी उनके सहयोगी हैं।

1200 डिग्री तापमान में भी सुरक्षित
डॉ. विष्णु ने बताया कि उनकी टीम ने विशेष इलेक्ट्रोकेमिकल प्रक्रिया से 900 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सिलिकान कार्बाइड के नैनोवायर तैयार किए है। परीक्षण में सामने आया कि 1200 डिग्री तापमान पर भी यह सुरक्षित रहा।

डॉ. विष्णु ने बताया कि उन्होंने इसे स्ट्रक्चरल सिरामिक्स नाम दिया है। यह एक पाउडर मटीरियल के रूप में है। इस मटीरियल के कारण जिस वायर या अन्य वस्तु पर इसकी कोटिंग करते है।

इसकी सतह पर बनने वाली ऑक्साइड की परत अंदरूनी हिस्से को तापमान और आक्सीजन के प्रभाव से बचाती है। इस गुण के कारण इसकी कोटिंग रॉकेट लांचिंग सिस्टम व सैन्य उपकरणों को अत्यधिक गर्मी से सुरक्षित रखने में इस्तेमाल की जा सकती है। जो इनकी अंदरूनी वायरिंग को उच्च तापमान में डैमेज होने से बचा सकता है। डा. विष्णु ने बताया कि ओमान में ही इसके पेटेंट का प्रोसेस चल रहा है।

बैटरी में कम जगह में अधिक ऊर्जा स्टोर करने की क्षमता बढ़ेगी
डॉ. विष्णु ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों और मोबाइल की बैटरी में अधिक ऊर्जा स्टोर करने के लिए भी यह तकनीक उपयोगी साबित होगी।सामान्य लिथियम आयन बैटरी में ग्रेफाइट का इस्तेमाल एनोड सामग्री के रूप में किया जाता है।

इसकी सैद्धांतिक क्षमता 372 एमएएच प्रति ग्राम है, जबकि उनकी टीम की ओर से तैयार सिलिकान कार्बाइड नैनोवायर की क्षमता परीक्षण में करीब 1000 एमएएच प्रति ग्राम दर्ज की गई। इससे बैटरी में कम जगह में अधिक ऊर्जा स्टोर करने की क्षमता बढ़ेगी। शोध के दौरान इन नैनोवायर का 400 चार्ज-डिस्चार्ज चक्रों तक परीक्षण भी किया गया।

900 डिग्री तापमान पर तैयार किए नैनोवायर
डॉ. विष्णु ने बताया कि पारंपरिक तरीके से सिलिकान कार्बाइड तैयार करने के लिए 2500 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की जरूरत होती है। इसमें काफी ऊर्जा खर्च होती है।

इसके विकल्प के रूप में उनकी टीम ने कैल्शियम क्लोराइड के पिघले हुए नमक में इलेक्ट्रोकेमिकल डीआक्सीडेशन तकनीक अपनाई। इसमें सिलिका व ग्रेफाइट को कच्चे पदार्थ के रूप में इस्तेमाल कर 900 डिग्री तापमान पर सिलिकान कार्बाइड के नैनोवायर तैयार किए गए। वहीं इसकी बैटरी स्टोरेज क्षमता भी पारंपरिक ग्रेफाइट से करीब 2.7 गुना अधिक दर्ज की गई है।

सतह पर परत बनाकर अंदरूनी हिस्से को रखता है सुरक्षित
डा. विष्णु ने बताया कि वर्ष 2023 में 1200 डिग्री सेल्सियस तापमान पर किए गए परीक्षण में सिलिकान कार्बाइड अंदरूनी कोर के रूप में सुरक्षित मिला। अत्यधिक तापमान पर इसकी बाहरी सतह ऑक्साइड की परत में बदल जाती है।

यह परत अंदर आक्सीजन पहुंचने से रोकती है, जिससे पदार्थ का अंदरूनी हिस्सा सुरक्षित रहता है। इसी विशेषता के चलते सिलिकान कार्बाइड की कोटिंग राकेट लांचिंग सिस्टम और सैन्य उपकरणों में इस्तेमाल की जा सकती है। यह कोटिंग अत्यधिक गर्मी के प्रभाव से उपकरणों को बचाने में मदद करती है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports