बांग्लादेश में आगजनी और बम धमाके, अवामी लीग के नेताओं पर हमले

ढाका भारत के पड़ोस में एक बार फिर उबाल है। यहां बांग्लादेश मे पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से पहले हिंसा भड़क गई है। बीते दिनों शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग से जुड़े नेताओं ने सड़कों पर आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया था। अब खबर है कि हमलों में आवामी लीग के…

बांग्लादेश में आगजनी और बम धमाके, अवामी लीग के नेताओं पर हमले

ढाका
भारत के पड़ोस में एक बार फिर उबाल है। यहां बांग्लादेश मे पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी से पहले हिंसा भड़क गई है। बीते दिनों शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग से जुड़े नेताओं ने सड़कों पर आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया था। अब खबर है कि हमलों में आवामी लीग के नेताओं भी निशाना बनाया जा रहा है। इधर हसीना की सरकार गिरने के बाद सत्ता में आए भारत विरोधी मुहम्मद यूनुस के घर को भी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे अधिक हिंसा शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में भड़की है। गोपालगंज में सड़कों पर कोहराम मचा हुआ है। भीड़ ने यहां कई गाड़ियों और एक पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया। इधर बुधवार रात को भीड़ ने चटगांव में मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर में भी आग लगा दी। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

लॉकडाउन का हुआ था ऐलान
गौरतलब है कि इससे पहले अवामी लीग ने गुरुवार को देशभर में 'लॉकडाउन' की घोषणा की थी। यह ऐलान होते ही हिंसा फैलने लगी। खबरों के मुताबिक बुधवार रात कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने ढाका में अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमला किया और आग लगा दी। माना जा रहा है कि ये कार्यकर्ता प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) से जुड़े थे।

हसीना के साथी गिरफ्तार
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इन घटनाओं में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बावजूद ढाका में कई जगहों पर बम विस्फोट, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। इस बीच लॉकडाउन से पहले ढाका में 24 घंटे तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने 565 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हसीना के मंत्रिमंडल के पूर्व शिक्षा मंत्री नूरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। उन्हें बुधवार आधी रात को उनके ढाका स्थित आवास से हिरासत में लिया गया।

कई जिलों में बम विस्फोट
बांग्लादेश के कई जिलों में हालात बड़े से बदतर होते जा रहे हैं। कई जगहों पर बम विस्फोट की खबरें हैं। स्थानीय खबरों के मुताबिक पिछले 10 दिनों में कम से कम 28 जिलों में बम विस्फोट और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में कुछ लोगों की जान भी गई है। इसके अलावा 10 नवंबर से अब तक ग्रामीण बैंक के कम से कम 37 दफ्तरों में आगजनी की कोशिश की गई है। देश भर में कई बसों में भी आग लगाई गई है।

क्या कह रही है बीएनपी?
इन सब के बीच बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार रात लोगों से अवामी लीग की वापसी को रोकने के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने अवामी लीग को 'आतंकवादी संगठन' और 'गिरी हुई, पराजित और सत्ता से बेदखल फासीवादी ताकत' भी कहा है। रहमान ने बीएनपी सांसदों से कहा है कि वे अवामी लीग के कार्यकर्ताओं से निपटने के लिए केवल सरकारी मशीनरी या प्रशासन पर निर्भर न रहें, बल्कि पार्टी के जमीनी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करें।

हसीना ने किया है वापसी का ऐलान
बता दें कि अगस्त 2024 में देश में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना पद और देश छोड़कर भारत आ गई थीं। तब से वह भारत में ही रह रही हैं। इस बीच बांग्लादेश लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि भारत सभी कानूनी प्रक्रियाओं को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेगा। इधर हसीना को उनके देश में मृत्युदंड की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद हसीना ने कहा है कि आगामी दिसंबर तक अपने वतन जरूर लौटेंगी।

भारत विरोधी रहे हैं यूनुस
बता दें कि बांग्लादेश में चुनाव से पहले देश की सत्ता संभालने वाले मुहम्मद यूनुस भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहते थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र तक मे भारत मे खिलाफ बयान दिया था। सितंबर 2025 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) से इतर बोलते हुए यूनुस ने टिप्पणी कहा था, "भारत के साथ हमारी दिक्कतें हैं क्योंकि छात्रों ने जो किया वह उन्हें पसंद नहीं आया।" यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत फर्जी खबरों के जरिए प्रोपेगैंडा फैला रहा है। उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर भी विवादित बयान दिया था। मार्च 2025 में चीन की यात्रा के दौरान यूनुस ने भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों को बिना किसी सीधी समुद्री पहुंच के ‘लैंडलॉक’ बताया था। उन्होंने बांग्लादेश को इस क्षेत्र के लिए समुद्र का एकमात्र संरक्षक भी कहा था।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports