,

मंत्रालय को आदर्श कार्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए सुधारों का दस्तावेजीकरण और फीडबैक सर्वे कराने के दिए निर्देश

रायपुर  मुख्य सचिव  विकासशील ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति (अटेंडेंस) रैंकिंग में निरंतर हो रही सुधार पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों ही क्षेत्रों में उत्साहजनक प्रगति देखने को मिल रही है। इस बार 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक की सात माह की संचयी (कम्युलेटिव) रैंकिंग का आकलन…

मंत्रालय को आदर्श कार्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए सुधारों का दस्तावेजीकरण और फीडबैक सर्वे कराने के दिए निर्देश

रायपुर

 मुख्य सचिव  विकासशील ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति (अटेंडेंस) रैंकिंग में निरंतर हो रही सुधार पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों ही क्षेत्रों में उत्साहजनक प्रगति देखने को मिल रही है। इस बार 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक की सात माह की संचयी (कम्युलेटिव) रैंकिंग का आकलन भी किया गया है, जिसमें उल्लेखनीय सुधार परिलक्षित हुआ है। मुख्य सचिव द्वारा ई-ऑफिस में उत्कृष्ट काम करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों, मंत्रालय के विभागों और विभागाध्यक्ष कार्यालयों और जिला कार्यालयों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। 

मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देशित किया कि ई-ऑफिस एवं उपस्थिति व्यवस्था में अब तक हुए सुधारों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण कराया जाए। साथ ही, यह भी आकलन किया जाए कि अब तक कितनी प्रगति हुई है और भविष्य में किन क्षेत्रों में और बेहतर सुधार किए जा सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में फीडबैक सर्वे कराने के निर्देश भी दिए, ताकि व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझावों को शामिल किया जा सके।

मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में ई-ऑफिस एवं उपस्थिति व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें तथा उनके कार्यों की सराहना करें। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को एक आदर्श कार्यालय के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सुधार की भावना आवश्यक है।

मंत्रालय में आयोजित इस समारोह में मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम से पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले विभागों में चिकित्सा शिक्षा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनसम्पर्क विभाग एवं आदिम जाति विकास विभाग को सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को ई-ऑफिस के लिए सम्मानित किया गया।

ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव श्रेणी में  सच्चिदानंद आलोक को प्रथम स्थान पर सम्मानित किया गया, संयुक्त सचिव स्तर में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग और अनुसूचित जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव  अनुपम त्रिवेद्वी दूसरे स्थान पर रहे और आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त सचिव  भूपेंद्र कुमार राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। इसी  तरह से उप सचिव स्तर के अधिकारियों में चिकित्सा शिक्षा विभाग की उप सचिव लवीना पाण्डेय को प्रथम, जनसम्पर्क विभाग की उप सचिव मती हेमिन बाघे को दूसरे स्थान पर और सामान्य प्रशासन विभाग उप सचिव  पुलक भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित हुए।

अवर सचिव श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के  भूपेंद्र सिंह राजपूत को प्रथम स्थान पर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के  पूरन लाल साहू को दूसरे स्थान पर और गृह विभाग के  सोनचंद साहू को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया। 

अनुभाग अधिकारी श्रेणी में  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पी. दुर्गा को प्रथम स्थान, सामान्य प्रशासन विभाग के  हेमंत कुमार कंबलकर को दूसरा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के  विरेन्द्र कुमार को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के जिया खान लोहानी को प्रथम, राजस्व विभाग के  शैलेंद्र कुमार पात्रे को दूसरा स्थान और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मोहम्मद शाहिर अंसारी को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया। 

वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के जयमनी पहाड़िया को प्रथम स्थान, जेल विभाग के  कोमल वर्मा दूसरे स्थान और सामान्य प्रशासन विभाग के  प्रदीप कुमार तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के  संदीप कुमार तारम को प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के  प्रभु सिंह राठिया को दूसरे स्थान और सामान्य प्रशासन विभाग के  प्रदीप कुमार राय को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

 सहायक ग्रेड-3 श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के  ऋषिकेश मिर्चे को प्रथम, सहायक ग्रेड-2 में चिकित्सा शिक्षा विभाग के  रामनरेश पाल को दूसरे स्थान पर और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर  ओमप्रकाश साहू को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया। इसी तरह से मंत्रालय के समस्त श्रेणियों के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को ई-ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।

मंत्रालय में समयबद्धता के लिए समय पर उपस्थित होने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुभाग अधिकारी कांति सूर्यावंशी, आदिम जाति विकास विभाग की वरिष्ठ सचिवालय सहायक प्रमिला यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठ सचिवालय सहायक  मेलू राम धु्रव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टोनोटायपिस्ट  रमाकांत, भृत्य  राजकुमार सोरी, आदिम जाति विकास विभाग के निज सचिव  हरिश देवांगन, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त सचिव  अनुपम त्रिवेद्वी, मुख्य सचिव कार्यालय की निज सचिव आराधना साहू, जेल विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी  भागेश कुमार धु्रव और मुख्य सचिव कार्यालय के वरिष्ठ सचिवालय सहायक  पुरषोत्तम लाल निषाद को एक अप्रैल से 31 अक्टूबर तक उपस्थिति रैकिंग के लिए सम्मानित किया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed