जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़ा संदेश, मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जम्मू  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को आतंकियों के खात्मे तक सीमित न रखते हुए उनके पूरे आतंकी और अलगाववादी तंत्र को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आतंकी भर्ती के षड्यंत्र को भी विफल करने और उसमें शामिल तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उपराज्यपाल…

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़ा संदेश, मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जम्मू
 उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को आतंकियों के खात्मे तक सीमित न रखते हुए उनके पूरे आतंकी और अलगाववादी तंत्र को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आतंकी भर्ती के षड्यंत्र को भी विफल करने और उसमें शामिल तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उपराज्यपाल ने किश्तवाड़ जिला में 12 नवंबर को दो विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के बलिदान होने के बाद सुरक्षा हालात की समीक्षा की और सुरक्षा ग्रिड मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसपीओ का बलिदान जाया नहीं जाएगा।

इससे पहले ही किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराज्यपाल से मुलाकात कर जिला के दूरदराज क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने सहित कई मुद्दे उठाए थे।

वहीं, एसपीओ के बलिदान होने के बाद कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस ने कई सवाल उठाए थे। अब किश्तवाड़ जिला में आतंकवाद के खात्मे की तैयारी शुरू हो गई है।

सर्दियों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
कश्मीर में सक्रिस अंतिम स्थानीय आतंकी लतीफ बट के मारे जाने के बाद शुक्रवार को लोकभवन में जम्मू संभाग की सुरक्षा और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उपराज्यपाल ने सर्दियों के दौरान सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने, आतंकियों व अलगाववादी तत्वों की संपत्तियों की कुर्की और जब्ती को प्राथमिकता देने तथा हर जिले में इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा।

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास अतिक्रमण पर कड़ी नजर रखने, नार्को-आतंकवाद का नेटवर्क खत्म करने तथा नशा तस्करी, अवैध खनन और गोवंश तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए।

फर्जी खबरों पर लगाम के लिए बनेगी संयुक्त इंटरनेट मीडिया सेल
फर्जी खबरों से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त इंटरनेट मीडिया सेल बनाने तथा जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की जवाबदेही तय करने को भी कहा। बैठक में उपायुक्तों, एसएसपी और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से जिलों के सुरक्षा हालात की जानकारी भी ली गई।

उपराज्यपाल ने 'नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस की सराहना की और इसे पूरी गति से जारी रखने को कहा।

बैठक में मुख्य सचिव डा. सज्जन सिंह यादव, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव चंद्राकर भारती, विशेष पुलिस महानिदेशक (समन्वय) एसजेएम जिलानी, सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एमराजू, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव गोविंद जायसवाल, जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक तरजिंदर सिंह, मंडलायुक्त विकास कुंडल सहित रेंज के डीआइजी, उपायुक्त, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

स्थानीय युवकों को आतंकी बनने से रोकना जरूरी 
उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर में मौजूदा समय में एक भी स्थानीय आतंकी सक्रिय नहीं है, जो बड़ी सफलता है। हालांकि, किसी स्थानीय युवक को आतंकी बनने से रोकना भी चुनौती है। इसके लिए उन सभी बिंदुओं पर काम करना होगा, जिनका लाभ उठाकर दुश्मन युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद के रास्ते पर धकेल सकता है।

आतंकियों के ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क पर कड़ा प्रहार जारी रखने और भर्ती के षड्यंत्र में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल तत्वों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने खुफिया तंत्र को पूरी तरह मुस्तैद रखने को कहा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports