,

Punjab Weather Update: 10 जिलों में कोहरे की चेतावनी, लुधियाना में प्रदूषण बढ़ा, खन्ना को राहत

 अमृतसर  पंजाब के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से राज्य में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। धुंध का असर सोमवार भी राज्य में दिखेगा। लेकिन उसके बाद मौसम सामान्य दिख रहा है। दूसरी तरफ केंद्रीय…

Punjab Weather Update: 10 जिलों में कोहरे की चेतावनी, लुधियाना में प्रदूषण बढ़ा, खन्ना को राहत

 अमृतसर
 पंजाब के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से राज्य में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। धुंध का असर सोमवार भी राज्य में दिखेगा। लेकिन उसके बाद मौसम सामान्य दिख रहा है। दूसरी तरफ केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (cpcb) ने भी प्रदूषण को लेकर बुलेटिन जारी कर दिया है।

सीपीसीबी की तरफ से शनिवार जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के प्रदूषण के स्तर में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से खन्ना की स्थिति बिगढ़ी हुई थी। लेकिन बीते 24 घंटों में खन्ना के प्रदूषण के स्तर में एक दम से सुधार देखने को मिला। यहां अब प्रदूषण का स्तर सामान्य स्थिति तक पहुंच गया है। लेकिन, लुधियाना में स्थिति एक बार फिर बिगढ़ गई है।

पंजाब के शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
शहर     AQI
अमृतसर                169
बठिंडा                  108
जालंधर                 120
खन्ना                    83  
लुधियाना                242
पटियाला                137
रूपनगर                46  
आज राज्य के 10 जिलों में धुंध का यलो अलर्ट

    21 नवंबर 2026: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    22 नवंबर 2026: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट रहेगा।

    23 नवंबर 2026: पंजाब के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी (हरी श्रेणी) नहीं है।
    24 नवंबर 2026: पंजाब के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी (हरी श्रेणी) नहीं है।

तापमान में 0.6 डिग्री की हल्की बढ़ौतरी दर्ज
मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि राज्य में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पटियाला के केवीके रौणी में 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है।

प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो अमृतसर में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। लुधियाना में पारा 28.6 डिग्री और पटियाला में 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिलों में मोहाली में 29 डिग्री, बठिंडा में 29 डिग्री, फरीदकोट में 28.6 डिग्री और बलोवाल सौंखड़ी (एसबीएस नगर) में 28.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं, गुरदासपुर में 26.5 डिग्री और भाखड़ा बांध क्षेत्र (रूपनगर) में 25.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports